नेपाल में खतरे में आई प्रचंड सरकार, RSP के बाद अब राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने छोड़ा साथ
दो महीने पुरानी इस सरकार में यह दूसरा मौका है जब सहयोगी पार्टी ने गठबंधन को छोड़ने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने पुष्प कमल दहल के नेतत्व वाली मौजूदा सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। इसके साथ ही पार्टी ने गठबंधन से भी बाहर निकलने का फैसला किया है। बता दें कि दो महीने पुरानी इस सरकार में यह दूसरा मौका है जब सहयोगी पार्टी ने गठबंधन को छोड़ने का फैसला किया है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने इस बात कि जानकारी देते हुए बयान जारी किया है। बीते महीने ही राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लिया था।
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के प्रवक्ता मोहन कुमार श्रेष्ठ ने बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि राजनीतिक समीकरण में अचानक बदलाव और सत्ताधारी सरकार के भीतर सहयोग को देखते हुए, छोड़ने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने सरकार का फैसला किया है। पार्टी का मानना है कि हाल के बदलाव कभी न खत्म होने वाले अस्थिरता के स्पष्ट संकेत हैं और बदले हुए संदर्भ में पार्टी के लिए सत्ता में बने रहना गलत होगा। हमने सरकार को दिए गए समर्थन को वापस लेने का फैसला किया है और आज से सरकार को छोड़ दिया है। आरपीपी के पास कुल 14 सीटें थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक और दल के समर्थन वापस लेने से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
मोहन कुमार ने कहा कि सरकारों को दिए गए समर्थन को वापस लेने और प्रांतीय सरकारों से भी वापस लेने का निर्णय लिया गया है। वहीं पार्टी के मंत्री आज ही प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले RSP ने गठबंधन छोड़ दिया था। पार्टी के नेता रबी लामिछाने ने हाल ही में अपनी नागरिकता हासिल कर ली थी। इसके बाद गठबंधन वाली सरकार ने फिर से रबी लामिछाने को गृह मंत्री बनाने से मना कर दिया था, जिसके बाद रबी लामिछाने खफा हो गए और अलग होने का फैसला ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications