130 साल बाद इस पार्क में पहुंचा सफेद रंग का अनोखा उल्लू, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Rare Snowy Owl Spotted in New York: ये दुनिया अजीबो-गरीब जीवों से भरी पड़ी है। पर्यावरण में हो रहे बदलाव की वजह से कई जीवों की अनोखी प्रजातियां बिलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। हालांकि दुनियाभर के तमाम देश उनके संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में एक अनोखा उल्लू नजर आया, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अंतिम बार 1890 में दिखा
दरअसल उल्लू की कई प्रजातियां होती हैं, जिसमें एक है बर्फीला उल्लू (Snowy Owl)। इसका नाम भी इसके रंग के आधार पर पड़ा है, जो बर्फीले इलाकों में पाया जाता है। इन दिनों इसे न्यूयॉर्क सिटी में स्थित सेंट्रल पार्क में लाया गया है। इससे पहले ये अनोखा उल्लू 1890 में इस सेंट्रल पार्क में देखा गया था। अब करीब 130 साल बाद उल्लू की इस अनोखी प्रजाति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पार्क पहुंच रहे हैं।

पार्क के मैदान में है उल्लू
सेंट्रल पार्क के बर्ड एक्सपर्ट्स ने बताया कि 1980 के बाद से इस पार्क में कोई Snowy Owl नहीं आया था। एक बर्फीले उल्लू को वहां पर लाकर रखा गया है, जो पार्क के मैदान में घूम फिर रहा है। इसके अलावा उसका विशेष ध्यान पार्क के कर्मचारी रख रहे हैं। इससे पहले जब बर्फीला उल्लू नहीं था तो उसकी एक फोटो को पार्क में लगाया गया था, जिसे देखकर ही लोगों को काम चलाना पड़ता था।
सोशल मीडिया पर फोटो की बाढ़
वहीं जब अनोखे उल्लू के सेंट्रल पार्क पहुंचने की खबर लोगों को पता चली तो वो हैरान रह गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंचे और सोशल मीडिया पर उसके फोटो-वीडियो की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर एक यूजर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि पार्क में सिर्फ एक ही बर्फीला उल्लू है, ऐसे में उसे लग रहा होगा कि वो अकेले बोर हो जाएगा, लेकिन आसपास के कौवे उसे बोर नहीं होने दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications