जानेमाने रैपर ट्रबल की जॉर्जिया में गोली मारकर हत्या

वॉशिंगटन, 07 जून। अटलांटा के रैपर ट्रबल की जॉर्जिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार 34 साल के रैपर का असली नाम मैरियल सेमोंटे ओर था, रविवार देर रात 3.20 बजे खून से लथपथ लेक सेंट जेम्स अपार्टमेंट में जमीन पर पड़े थे, उन्हे गोली लगी थी, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध हमलावर जेमिकेल जोन्स को गिरफ्तार करने के लिए अरेस्ट वारंट हासिल कर लिया है, हालांकि अभी उसे हिरासत में लिया नहीं जा सका है।

trouble

पुलिस ने बताया कि ट्रबल अपनी महिला मित्र के पास मिलने के लिए गए थे जहां उन्हें गोली मार दी गई। जोन्स महिला को जानता था लेकिन ट्रबल को नहीं जानता था। इंस्टाग्राम पोस्ट पर रविवार को रैपर डेफ जैम ने ट्रबल के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने लिखा, मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना बच्चों और उनके चाहने वालों के साथ है। अपने शहर की वह सच्ची आवाज थे, अपने समुदाय का वह गर्व से प्रतिनिधित्व करते थे, वह लोगों के लिए प्रेरणा थे।

बता दें कि ट्रबल ने अपना पहला एल्बम Decmber 17th 2011 में लॉन्च किया था। इसके बाद 2018 में उन्होंने अपना दूसरा एल्बम लॉन्च किया था जिसका नाम एजवुड था। इसमे ड्रेक को भी देखा जा सकता है। 2018 में ट्रबल ने बिलबोर्ड को बताया कि मेरा संगीत व्यक्तिगत स्तर तक जाता है। ये सभी मेरे जीवन की कहानियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+