अमेरिका: रैपर कान्ये वेस्ट भी लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, कई बड़ी हस्तियों ने किया समर्थन

नई दिल्ली: अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। जिस वजह से वहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच रैपर कान्ये वेस्ट ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वो डोनाल्ड ट्रंप और जो. बाइडन को टक्कर देंगे। उनके इस ऐलान के बाद कई बड़ी हस्तियों ने उनको समर्थन दे दिया है। कान्ये वेस्ट की पत्नी किम कर्दाशियां रियलिटी टीवी स्टार हैं। ऐसे में दोनों के चाहने वालों की संख्या अमेरिका में ज्यादा है।

Recommended Video

    America में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रहे रैपर कान्ये वेस्ट, ट्विटर पर ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    ट्विटर पर लिखी पोस्ट

    ट्विटर पर लिखी पोस्ट

    कान्ये वेस्ट ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ाने का ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा कि भगवान पर विश्वास रखते हुए हमें अब अमेरिका के उस वादे को समझना चाहिए। एक विजन के साथ अब वक्त देश के बारे में सोचने का है। इस वजह से मैं राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा हूं। इसके बाद उन्होंने हैशटैग #2020VISION लिखा है। उनके इस ऐलान के तुंरत बाद उनका ये ट्वीट ट्रेंड करने लगा। पूरी दुनिया के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    इलॉन मस्क का समर्थन

    इलॉन मस्क का समर्थन

    वेस्ट की चुनाव लड़ने की योजना कोई अचानक से नहीं बनी। उन्होंने बहुत पहले ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन उनकी योजना 2024 का चुनाव लड़ने की थी। इस बीच उन्होंने 2020 का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं वेस्ट के ऐलान के बाद उनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग आ गए हैं। जिसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। वेस्ट के समर्थन में इलॉन मस्क ने लिखा कि तुम्हें मेरा पूरा समर्थन है। इलॉन मस्क स्पेस एक्स कंपनी के संस्थापक हैं, हाल ही में उन्होंने एक राकेट अंतरिक्ष में भेजा था।

    इन दो के बीच कड़ी टक्कर

    इन दो के बीच कड़ी टक्कर

    अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच नवंबर में वहां पर राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने जो बाइडेन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि डेमोक्रेटिव पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। जो बाइडेन भी अमेरिका की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं, वो अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं। ऐसे में इस चुनाव में रैपर कान्ये वेस्ट कितना प्रभाव डालेंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+