ससुराल की 30 नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक, जनकपुर से अयोध्या के लिए आज से शुरू हुई 'जलाभिषेक यात्रा'

अयोध्या में प्रभू श्रीराम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठान के लिए तैयारियां काफी तेजी के साथ चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तत्काल बाद भगवान राम का अभिषेक होगा। रामलला का अभिषेक उनके ससुराल से होकर निकलने वाली 30 नदियों के जल से होगा।

हिमालय से निकलने वाली ये 30 नदियां नेपाल से होकर भारत में प्रवेश करती हैं। इन नदियों के जल से अयोध्या में रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इसके लिए इन सभी नदियों का जल एकत्रित किया गया है।

jalabhishek-yatra-started-from-today

रिपोर्ट के मुताबिक वीरगंज स्थित श्रीगहवामाई रथयात्रा समिति और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सहयोग से कमला, बागमती, नारायणी, देवघाट, गंगा सागर, दूधमति, काली, गंडक, कोशी सहित विभिन्न नदियों का 250 लीटर जल एकत्र किया गया है जिसे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के समय पूजन विधि में उपयोग किया जाएगा।

इस जल को पीतल के कलश में रखा गया है। खुले ट्रक को रथ के रूप में तैयार किया गया है। नदियों के पवित्र जल को गहवा माई रथ यात्रा समिति के साथ नेपाल हिंदू परिषद की ओर से जनकपुर से अयोध्या ले जाएगा।

रास्ते में लोग इस कलश का भी दर्शन कर सकेंगे। यह वीरगंज के बाद गोरखपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगा। आज से ये यात्रा शुरू हो गई है। 29 दिसंबर को नेपाल का पवित्र जल जल राम मंदिर ट्रस्ट को सुपुर्द किया जाएगा।

बता दें कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय पूजन में विभिन्न पवित्र नदियों के जल से भगवान की मूर्ति का स्नान कराया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक के लिए विभिन्न प्रकार के आभूषण, बर्तन, कपड़े और मिठाइयां सहित विशेष स्मृति चिन्ह अयोध्या भेजेगा।

नेपाल से 1100 थाल में कपड़ों के साथ साथ फेल, मेवा और मिठाइयां भेजे जाने वाले हैं। नेपाल के माई रिपब्लिका अखबार ने बताया है, कि स्मृति चिन्ह वितरित करने के लिए जनकपुरधाम-अयोध्याधाम यात्रा की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल से 51 तरह की अलग अलग मिठाइयां भेजी जाने वाली हैं, जो चांदी की बर्तन में रखे गये होंगे।

वहीं, जानकी मंदिर के संयुक्त महंत रामरोशन दास वैष्णव ने कहा, कि 18 जनवरी को शुरू होने वाली यात्रा 20 जनवरी को अयोध्या में समाप्त होगी और स्मृति चिन्ह उसी दिन श्री राम जन्मभूमि राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिए जाएंगे। आपको बता दें, कि राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+