Ram Mandir: अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक... नेपाल से फ्रांस, श्रीलंका और ताइवान तक..राम रंग में डूबी दुनिया
Ram Temple's inauguration: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पवित्र शहर अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर का उद्घाटन कर दिया है और वेद पाठ के बीच राम लला का प्राण प्रतिष्ठा हो गया है। इस भव्य कार्यक्रम में शीर्ष राजनेताओं, व्यापारियों, फिल्म सितारों के साथ हजारों वीवीआईपी और आम लोग शामिल हुए। वहीं, टीवी और अन्य माध्यमों के जरिए करोड़ों लोगों ने आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखा है।
हालांकि, यह खुशी भारत तक ही सीमित नहीं है। दुनिया भर में लाखों भारतीय भगवा झंडे के साथ सड़कों पर उतर आए और जय श्री राम के साथ राम मंदिर उद्घाटन समारोह का जश्न मनाया। भगवान राम के भजन पर झूम रहे हैं और एक दूसरे को बधाई दे रही हैं।

पूरी दुनिया में राम मंदिर के लिए जश्न
संयुक्त राज्य अमेरिका में, भारतीय प्रवासियों ने न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर को भगवान राम की तस्वीर के साथ राम भजन गाए अपने देश की सांस्कृतिक विरासत और जीवंतता को प्रदर्शित करने के लिए श्री राम भजन और राम धुन गाए। समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए भारतीय समुदाय ने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनी थी और उनके हाथ में भगवा झंडे थे, जिन पर श्री राम के चित्र अंकित थे।
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कहा, कि "भारतीय प्रवासियों ने राम मंदिर, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के एक शानदार उत्सव के साथ टाइम्स स्क्वायर को रोशन किया। यहां पर मौजूद राम भक्त, पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए थे, उन्होंने जोशपूर्वक भजन और गीत गाए, जो भारत की सांस्कृतिक झलक दिखाते हैं, जिसमें भारतीय विरासत, जीवंतता और एकता की झलक दिख रही थी।"
राम मय हुआ अमेरिका
इसके अलावा, पूरे अमेरिका में हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने कई कार रैलियां आयोजित की हैं और इस भव्य आयोजन से पहले और बाद में कई और कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, कि "आज कहने के लिए शब्द नहीं हैं। 25 पीढ़ियों का दर्द, चुनौतियां, संघर्ष, बलिदान और राम मंदिर और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में उनका निष्कर्ष... आज एक अद्भुत दिन है।"
टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित अन्य राज्यों में बिलबोर्ड लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विहिप, अमेरिकी शाखा के अनुसार, एरिजोना और मिसौरी राज्य इस दृश्य उत्सव में शामिल होने के लिए तैयार हैं, जो 15 जनवरी को शुरू हुआ। अमेरिका में करीब एक हजार से ज्यादा हिंदू मंदिरों में पूजा पाठ का आयोजन किया गया है।
मॉरीशस में राम पाठ
मॉरीशस, जो हिंदू धार्मिक मान्यताओं को भी साझा करता है, उसने मंदिरों में 'दीये' जलाए हैं और 'रामायण पथ' का पाठ किया है। राजधानी पोर्ट लुइस में भारतीय प्रवासी ने मॉरीशस के सभी मंदिरों में एक-एक 'दीया' जलाई है। इस प्रतीकात्मक भाव का उद्देश्य, पूरे द्वीप राष्ट्र में एक चमकदार टेपेस्ट्री बनाना है, जो भगवान राम के प्रति साझा श्रद्धा को दर्शाता है।
यूनाइटेड किंगडम में जश्न
यूनाइटेड किंगडम में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जीवंत उत्सव देखा जा रहा है, हिंदू मंदिरों में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह आयोजित किए गये हैं। इंग्लैंड के मध्य में अयोध्या से हजारों मील दूर स्थित स्लो हिंदू मंदिर उत्साह से भरा हुआ है और इस मंदिर में अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का जश्न मनाया गया है।
इसके अलाला, लंदन में कुछ जगहों पर 'मंगल कलश' यात्रा भी निकाली गई है। समारोह को लेकर ब्रिटेन में उत्साह चरम पर है। ब्रिटेन में लगभग 250 हिंदू मंदिर हैं और उन सभी मंदिरों में आज के लिए भारी उत्सव से तैयारियां की गई हैं। सामुदायिक कार्यक्रमों से लेकर कार रैलियों तक, और विशेष 'आरती' से लेकर 'अखंड रामायण' पाठ का आयोजन किया गया है। ब्रिटिश हिंदू समुदाय और हिंदू मंदिर, इस अवसर को भगवान राम की अपने सही निवास में 'वापसी' के रूप में मनाने के लिए "दूसरी दिवाली" के रूप में मना रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में भी पूजा अर्चना
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बढ़ते उत्साह और प्रत्याशा के बीच, अगले दो दिनों में ऑस्ट्रेलिया के सैकड़ों मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर के भव्य 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से ठीक एक दिन पहले, सिडनी में भारतीय प्रवासियों ने शनिवार को एक कार रैली आयोजित करके इस अवसर का जश्न मनाया। इस आयोजन में 100 से ज्यादा कारों ने भाग लिया, जिससे सैकड़ों 'राम भक्त' और आस-पड़ोस के राहगीर आकर्षित हुए।
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा कैप्चर किए गए दृश्यों में, सड़कों पर कारों की कतार देखी गई और लोग नृत्य कर रहे थे और भगवान राम की छवियों वाले झंडे पकड़े हुए थे।
नेपाल में उत्साह की उत्साह
नेपाल, जो भगवान राम का ससुराल है, वहां आज दिनभर पूजा अर्चना और अलग कार्यक्रमों के आयोजन किए गये हैं। जनकपुर में मां सीता के मंदिर को सजाया गया है। अयोध्या के साथ-साथ नेपाल में जनकपुरधाम, देवी सीता का ननिहाल भी अब खुशी और उत्साह से भरा हुआ है, लोग बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ इस अवसर का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, जनकपुर से रामलला के लिए काफी उपहार भी भेजे गये हैं।
नेपाल के शहरों में चौबीस घंटों से भगवान राम और सीता के भजन गूंज रहे हैं। जानकी मंदिर को रोशनी से सजाया गया है और हर जनकपुरधामवासी के चेहरे पर उत्साह देखा जा सकता है।
नेपाल के जनकपुर से, मुख्य महंत और छोटे महंत पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। इससे पहले, जनकपुर ने अनुष्ठान के एक भाग के रूप में अयोध्या में प्रसाद भेजा गया था, जिसे स्थानीय रूप से "भार" कहा जाता है, जिसमें आभूषण, व्यंजन, कपड़े और अन्य दैनिक आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।
जनकपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न अष्टजामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और उमड़ रहे हैं। इन सामूहिक धार्मिक उपदेशों और जप समारोहों में भाग लेने वाले लोग अब अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दोनों शहरों के बीच रेलवे लिंक स्थापित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
वहीं, ताइवान एकता की भावना को जोड़ते हुए, इंडियन एसोसिएशन ऑफ ताइवान ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की एक लाइव स्ट्रीम का आयोजन की है।
वहीं, श्रीलंका के कई मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना की जा रही है। श्रीलंका में रामबोडा में हनुमान मंदिर का उत्सव मनाया जा रहा है। श्रीलंका में रामबोडा हनुमान मंदिर, रामबोडा झरने के पास स्थित है। ये भगवान हनुमान को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है।
रामायण के अनुसार, यह मंदिर वही जगह है जहां भगवान हनुमान ने भगवान राम की पत्नी सीता की खोज के दौरान विश्राम किया था। इस दैरान रावण ने उन्हें बंदी बना लिया था। ऐसे में यह एक पवित्र स्थल भक्तों के हृदय में एक विशेष स्थान रखता है और आध्यात्मिक चिंतन के लिए एक शांत वातावरण प्रदान करता है।












Click it and Unblock the Notifications