पाकिस्तान की हरकतें 'नापाक', लेकिन ये लंबे समय तक नहीं चलेगा: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सिंगापुर में रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे पड़ोस में एक देश है जिसका नाम पाकिस्तान है, लेकिन वह अपने नाम के अर्थ पर खरा नहीं उतर रहा है और नापाक हरकतें कर रहा है। राजनाथ सिंह ने पाक को चेतावनी देते हुए हुए कहा कि अब यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा।

rajnath singh

सिंगापुर के दौरे पर

इस दौरान राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के सरकार के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पूर्ण राज्य को देश के बाकी हिस्सों की तरह से देश से नहीं जोड़ा गया। बता दें कि राजनाथ सिंह सोमवार को सिंगापुर के दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार कभी भी देश के हितों से समझौता नहीं करेगी।

हमने वादा किया, निभाया

रक्षामंत्री ने कहा कि जबसे हमारी सरकार का गठन हुआ है, हमने हमेशा यह वादा किया और अपने घोषणा पत्र में इसका जिक्र किया कि जब भी हम सत्ता में आएंगे हम आर्टिकल 370 को खत्म करेंगे और जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे। जब भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला तो हमने आर्टिककल 370 को खत्म कर दिया। बता दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान ने सरकार के इस फैसले की तीखी आलोचना की थी और भारत के साथ कूटनीतिक रिश्तों को खत्म कर लिया।

देश के हितों से नहीं करेंगे समझौता

राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर का अपना अलग झंडा था, उनकी अलग विधानसभा थी। लेकिन विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद यह सबकुछ खत्म हो गया और भारत अब एक है। रक्षामंत्री ने कहा कि देश के हितों के मुद्दे पर हम कभी समझौता नहीं करेंगे, हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते हैं बल्कि देश को बनाने की राजनीति करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+