Twitter ऑफिस के आगे दो ‘कर्मचारियों’ ने अमेरिकी मीडिया को बनाया बेवकूफ, Elon Musk ने भी लिए मजे
इसी क्रम में एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, पॉलिसी हेड और लीगल मामलों की टॉप अफसर विजया गाड्डे समेत टॉप 4 को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई मीम्स और प्रैंक तैर रहे हैं।
एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को पूरी तरह से ट्वीटर की कमान संभाल ली है। गुरुवार को ट्विटर के नए मालिक बनते ही मस्क ने पुराने कर्मचारियों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, पॉलिसी हेड और लीगल मामलों की टॉप अफसर विजया गाड्डे समेत टॉप 4 को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई मीम्स और प्रैंक तैर रहे हैं। इसमें से एक प्रैंक था जिसमें ट्विटर के अधिग्रहण के बाद एलन मस्क ने डाटा इंजीनियर्स की पूरी टीम को नौकरी से निकाल दिया है।

प्रैकस्टर्स ने खुद को बताया ट्विटर कर्मचारी
ट्विटर के नए बॉस और पुराने बॉस के बीच हुए तकरार का फायदा कुछ पैंक्रस्टर्स ने उठाया है और सुर्खियों में आने की कोशिश की। द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, इन प्रैंकस्टर्स ने खुद को ट्विटर के नए कर्मचारियों के रूप में प्रस्तुत किया और कई मीडिया आउटलेट्स को बरगलाया कि उनकी जॉब एलन मस्क की वजह से छूट गई है। ये कथित कर्मचारी हाथ में एक बक्सा लेकर ट्विटर मुख्यालय के बाहर से बाहर निकल रहे थे। और हाव-भाव से बेहद निराश नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर खूब हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो पहुंचा, बेहद तेजी से सर्कुलेट होने लगा। इस वीडियो में ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को भवन के प्रवेश द्वार के पास बक्से लिए दो आदमी खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक अपना नाम राहुल लिग्मा और दूसरा खुद का नाम डैनियल जॉनसन बताता है। इनका दावा था कि ये ट्विटर में नौकरी करते थे और एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर करते ही इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। इन कर्मचारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की थी कि वे ट्विटर की डाटा टीम के सदस्य हैं।
एलन मस्क ने किया खुलासा
इस तस्वीर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग एलन मस्क की आलोचना करने लगे। लोगों ने एलन मस्क को सलाह देना शुरू किया कि ऐसे कर्मचारियों को फायर कर देना अच्छे लीडर की पहचान नहीं है। हालांकि, तब कई जगह ऐसी खबर भी सामने आई कि ये लोग ट्विटर के कर्मचारी नहीं हैं और बस पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रहे हैं। जाहिर है यह प्रैंक एलन मस्क की नजर से बच नहीं सकता था। एलन मस्क ने पूरे प्रैंक प्रकरण पर एक मजाकिया प्रतिक्रिया के साथ ट्वीट किया है।

"लिग्मा जॉनसन जानते थे कि ऐसा होने वाला है।"
मस्क ने एएफपी की एक खबर ट्विटर पर शेयर की है जिसमें इन दोनों को बॉक्स में अपना सामान लेकर ट्विटर मुख्यालय के बाहर मीडिया से खड़े देखा जा सकता है। मस्क ने इस ट्वीट में लिखा है, "लिग्मा जॉनसन जानते थे कि ऐसा होने वाला है।" बता दें कि 'लिग्मा' शब्द का इस्तेमाल अमेरिका समेत कुछ पश्चिमी देशों में मजाक में बोले गए अपशब्दों के दौरान होता है। राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने ट्विटर के साथ 6 साल काम किया और सब अचानक बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications