'क्या राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार'? लंदन में खुद दिया जवाब

राहुल गांधी के मुताबिक विपक्ष का मकसद बीजेपी और आरएसएस को हराना है। उन्होंने कभी भी देश का अपमान नहीं किया।

London

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर हैं। हाल ही में उन्होंने वहां पर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां पर उन्होंने चीन और कश्मीर को लेकर कुछ बातें कहीं, जिस पर बीजेपी हमलवार है। इस बीच एक बार फिर राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर भी जवाब दिया।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने राहुल से सरकार को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि जो कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बारे में सवाल उठाता है। उन पर हमला किया जाता है। यही चीज ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के साथ भी हुई।

बीबीसी ने अभी कुछ वक्त पहले ही 2002 के गुजरात दंगों को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। जिस पर जमकर विवाद हुआ। सरकार के आदेश पर इसको कई वीडियो साइटों से हटाया गया। जिसके बाद पीएम मोदी के समर्थकों ने बीबीसी पर ही बैन की मांग कर दी थी।

क्या बनेंगे पीएम पद के उम्मीदवार?
वहीं राहुल गांधी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या वो अगले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, तो उन्होंने कहा कि अभी तक ये चर्चा का विषय नहीं बना है। अभी फिलहाल विपक्ष का पूरा फोकस बीजेपी और आरएसएस को हराना है। बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोगों से बात करने से समस्याएं हल हो जाती हैं। इन समस्याओं के लिए हितधारकों और उत्तरदायी सरकार के साथ बातचीत की आवश्यकता होती है।

शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने कभी भी देश का अपमान नहीं किया। वो ऐसा कभी करेंगी भी नहीं। जब वो कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो क्या ये हर भारतीय का अपमान नहीं है? वहीं कांग्रेस की चीन नीति पर राहुल गांधी ने कहा कि हम किसी को भी अंदर आने और हमें धक्का देने की अनुमति नहीं देंगे। वास्तविकता ये है कि चीनी हमारे क्षेत्र में घुस आए, हमारे सैनिकों को मार डाला और प्रधानमंत्री ने इससे इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+