Rafale in India: राफेल बनाने में टाटा करेगा मदद, हैदराबाद में तैयार होगी बॉडी, जानें डिटेल
Rafale in India: टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (Tata Advanced Systems) हैदराबाद में एक राफेल के बॉडी पार्ट्स बनाने के लिए एक मैन्युफेक्चरिंग यूनिट की शुरूआत करने जा रहा है। 'मेक इन इंडिया' डिफेंस प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देते हुए, राफेल लड़ाकू विमान का फ्यूजलेज (बॉडी पार्ट्स) अब देश में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा बनाया जाएगा।
बनाए जाएंगे राफेल के फ्यूजलेज
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने भारत में राफेल लड़ाकू विमान के फ्यूजलेज के निर्माण के लिए डसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) के साथ चार प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट (Production Transfer Agreements) किए हैं, जो फ्रांस के बाहर पहली बार होने जा रहा है।डसॉल्ट के मुताबिक, यह निवेश भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र (aerospace sector) के भीतर सटीक मैन्युफेक्चरिंग के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र स्थापित करेगा।

इन हिस्सों को बनाएगी टाटा
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा हैदराबाद में एक विश्व स्तरीय मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करना शामिल है। यह यूनिट राफेल के जरूरी पार्ट्स को बनाने का काम करेगी, जिसमें रियर फ्यूजलेज के साइड शेल, रियर सेक्शन, सेंट्रल फ्यूजलेज और फ्रंट सेक्शन शामिल हैं।
क्या है फ्यूजलेज?
फ्यूजलेज किसी भी जेट के स्ट्रक्चर का सेंट्रल ढांचा है जो मुख्य हाउसिंग इकाई के रूप में कार्य करती है। इसमें एक लंबी खोखली बेलनाकार संरचना होती है जो विमान के विभिन्न हिस्सों को जोड़ती है, जबकि अपनी खोखली संरचना के माध्यम से न्यूनतम वजन बनाए रखती है। फ्यूजलेज का स्पेशल डिज़ाइन विमान के जरूरत के आधार पर अलग होता है फ्यूजलेज का साल 2028 में उत्पादन शुरू होने वाला है, जिसका लक्ष्य हर महीने कम से कम दो फ्यूजलेज बनाना होगा।
क्या बोली डसॉल्ट?
डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर (Eric Trappier) ने कहा, "यह भारत में हमारी मैन्युफेक्चरिंग कैपेसिटी को मजबूत करने में एक निर्णायक कदम है। हमारे स्थानीय भागीदारों के विस्तार के लिए धन्यवाद, जिसमें भारतीय एयरोस्पेस उद्योग के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक टीएएसएल (TASL) भी शामिल है, यह मैन्युफेक्चरिंग यूनिट राफेल के सफल रैंप-अप (ramp-up) में योगदान करेगी, और हमारे समर्थन से, हमारी गुणवत्ता और कॉम्प्टीटिव जरूरतों को पूरा करेगी।"
टाटा का भरोसा और राफेल की ताकत
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुकरन सिंह (Sukaran Singh) ने कहा, "यह साझेदारी भारत की एयरोस्पेस यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत में राफेल फ्यूजलेज का उत्पादन टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की क्षमताओं में गहरे विश्वास और डसॉल्ट एविएशन के साथ हमारे सहयोग को दिखाता है। साथ ही यह नए भारत की आधुनिक और मजबूत मैन्युफेक्चरिंग कैपेसिटी का एक उदाहरण है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा हैदराबाद में मैन्युफेक्चरिंग फैसिलिटी से 'मेक इन इंडिया' के सपने को भी पंख मिलेंगे, साथ ही दूसरे देशों की भारतीय टेक्नोलॉजी पर निर्भरता बढ़ेगी
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications