अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर जारी, ट्रंप ने अब 200 अरब डॉलर के चीनी सामानों पर लगाया टैरिफ

वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के सामानों को एक बार फिर निशाना बनाते हुए टैरिफ बढ़ा दिया है। ट्रंप ने मंगलवार को चीन के 200 बिलियन डॉलर अतिरिक्त सामानों पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया है। चीन को अमेरिका के इन नए टैरिफ का सामना सितंबर से करने होगा। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर की वजह से दुनियाभर के व्यापार पर असर पड़ रहा है।

ट्रंप ने अब 200 अरब डॉलर चीन सामानों पर लगाया टैरिफ

ट्रंप प्रशासन ने चीन के सामानों पर लगने वाले 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ की लिस्ट जारी करते हुए कहा है कि इससे 200 बिलियन डॉलर चीनी आयातों पर असर पड़ेगा। अमेरिकी ट्रेड रिप्रजेंटेटिव रॉबर्ट लाइट्जर ने कहा है कि चीन अपने व्यापार नीति में बदलाव नहीं कर पाने की वजह और प्रतिशोध को देखते हुए राष्ट्रपति ने 10 प्रतिशत अतिरिक्च चीनी सामानों पर टैरिफ लगाने को कहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी ट्रे़ड पॉलिसी से परेशान हार्ले डेविडसन कंपनी यूरोप में डालेगी डेरा, ट्रंप हैरान

लाइट्जर ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ने चीन को अपने व्यापार नीति को रोकने के लिए भी आग्रह किया है। उन्होने कहा, 'दुर्भाग्य से चीन अपने व्यवहारिक व्यापार नीति में बदलाव लाने की नहीं सोच रहा है और अमेरिका अपनी अर्थव्यवस्था को जोखिम में डालकर इस प्रकार के कदम बढ़ा रहा है।'

इसी साल मार्च में अमेरिकी ने चीन से आयात होने वाले करीब 60 बिलियन डॉलर सामानों पर टैरिफ बढ़ा दिया था, जिसके बाद चीन ने भी बदले की कार्यवाही करते हुए अमेरिकी सामानों पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया। चीन ने अप्रैल में 3 बिलियन डॉलर अमेरिकी सामानों पर ट्रेड टैरिफ लगाया था।

यह भी पढ़ें: ट्रेड वॉर: अमेरिका ने 50 बिलियन डॉलर नए चीनी सामानों पर लगाए टैक्स, चीन ने कहा- हम बदला लेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+