भारतीय मूल की प्रोफेसर के साथ नस्लीय भेदभाव, अमेरिकी कॉलेज पर दर्ज कराया केस

इसके साथ ही उन्होंने लैंगिक भेदभाव का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में श्वेत और पुरुषों का पक्ष लिया जाता है।

प्रतीकात्मक फोटो

Racial Discrimination in America: भारतीय मूल की प्रोफेसर ने अमेरिकी कॉलेज पर नस्ली भेदभाव का केस दर्ज कराया है। वेलेस्ली बिजनेस स्कूल मैसाचुसेट्स में भारतीय मूल की एसोसिएट प्रोफेसर ने एक मुकदमा दायर करवाया है। जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके साथ नस्लीय और लैंगिक भेदभाव हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज में एंटरप्रेन्योरशिप की एसोसिएट प्रोफेसर लक्ष्मी बालचंद्र ने आरोप लगाया कि इस भेदभाव के चलते वे नौकरी खोनी पड़ी। इससे उन्हें इमोशनल और अपनी प्रतिष्ठा का नुकसान हुआ। बोस्टन ग्लोब अखबार ने 27 फरवरी को इसके बारे में खबर प्रकाशित की थी। लक्ष्मी बालचंद्र 2012 में बाबसन फैकल्टी ज्वाइन किया था।

Recommended Video

    Ayla Malik और Imran Khan की Call Record Leak, Pakistan में मचा हंगामा | वनइंडिया हिंदी

    लक्ष्मी बालचंद्र ने उन्होंने कॉलेज के एक प्रोफेसर और एंटरप्रेन्योरिशिप डिविजन के पूर्व अध्यक्ष एंड्रयू कॉर्बेट पर गंभीर आरोप लगाया है। बालचंद्र की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाबसन में श्वेत और पुरुष शिक्षकों का पक्ष लिया जाता है और मुख्य रूप ऐसे शिक्षकों के लिए पुरस्कार और विशेषाधिकार रिजर्व किए जाते हैं। शिकायत के अनुसार, उनके रिसर्च रिकॉर्ड, रुचि व्यक्त करने और कॉलेज में सर्विस देने के बावजूद उन्हें कई नेतृत्व पदों और अनुसंधान करने और लिखने के लिए अधिक समय देने के अवसरों से वंचित किया गया।

    बालचंद्र की वकील मोनिका शाह ने बताया कि प्रोफेसर लक्ष्मी बालाचंद्र ने मैसाचुसेट्स कमीशन अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन में भेदभाव का आरोप भी दायर किया है। इसको लेकर बाबसन कॉलेज ने भी रिएक्ट किया है। जिसमें कहा गया कि कॉलेज इन आरोपों और शिकायतों को गंभीरता से लेता है।

    यह भी पढ़ें- रेप की FIR होते ही हेड कांस्टेबल फरार, असिस्टेंट प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर 2 साल से कर रहा था प्रताड़ित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+