रेप की FIR होते ही हेड कांस्टेबल फरार, असिस्टेंट प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर 2 साल से कर रहा था प्रताड़ित

भोपाल के जहांगीराबाद थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल ने असिस्टेंट महिला प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर करीब 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

भोपाल में रेप की FIR होते ही हेड पुलिस कांस्टेबल फरार

राजधानी के जहांगीराबाद थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल एक निजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने व मारपीट का केस दर्ज होते ही फरार हो गया। आरोपी पिछले 2 सालों से पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था आरोपी सोमवार की रात से अपनी ड्यूटी से भी गैर हाजिर है। वही उसकी पत्नी भी फरार हो गई। इस मामले में कमला नगर पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।आरोपी के घर में भी पुलिस पहुंची थी जहां ताला लगा मिला।

जानकारी के मुताबिक मूलत: दमोह की रहने वाली 31 साल की युवती कमला नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान से रहती है। वह एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर 2 साल पहले में जहांगीराबाद थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल दीवान सिंह के संपर्क में आई। दोनों की भी जब दोस्ती हो गई, तो दीवान ने कहा कि वह अपनी पत्नी से बहुत परेशान है, वह उससे छुटकारा पाना चाहता है। इस तरह से खुद को दुखी बता कर उसने महिला प्रोफेसर से नजदीकियां बढ़ा ली। पीड़िता ने जब दीवान सिंह से सहानुभूति रखना शुरू की, तो उसने उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। उसने कहा कि मैं जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देकर तुमसे शादी कर लूंगा।

युवती अविवाहित इसलिए उसके झांसे में आ गई। इसके बाद उसने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। 2 साल तक वे उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती जब भी शादी की बात करती तो, वह कोई ना कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था। 2 दिन पहले युवती दीवान सिंह के नीलबड़ स्थित घर पर पहुंच गई और शादी करने की बात कही। इस दौरान दीवान सिंह ने शादी से मना कर दिया और अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवती के साथ मारपीट भी की। इसके बाद सोमवार की राजनीति में कमला नगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+