मलाला को बकिंघम पैलेस आने का महारानी एलिजाबेथ का न्यौता

मलाला की बहादुरी से खुश होकर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने उसे बकिंघम पैलेस आने का न्योता दिया है। संडे टाइम्स अखबार के अनुसार महारानी एलिजाबेथ ने ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शमसुल हसन से मलाला की बहादुरी की किस्से सुने और उनकी बहादुरी से प्रभावित होकर उनसे मिलने की इच्छा जताई।
संडे टाइम्स में छपी मलाला की कहानी सुनकर महारानी एलिजाबेथ उनसे प्रभावित हो गई। ब्रिटेन की महारानी के आमंत्रण के साथ ही अटकलो का बाजार भी गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि 16 साल की मलाला अगले सप्ताह नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली सबसे कम आयु की विजेता हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications