Putin Visit India: भारत-रूस रिश्तों में नई गर्माहट, काशी में आरती, सोशल मीडिया पर छाया रूसी डांस
Putin Visit India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन से पहले दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और कूटनीतिक गर्माहट चरम पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर रूस के डांसर्स द्वारा भारतीय डांस मूव्स करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें वे देसी कोरियोग्राफी को शानदार अंदाज़ में पेश कर रहे हैं। यह वीडियो दोनों राष्ट्रों के बीच मजबूत सांस्कृतिक रिश्ते का प्रतीक माना जा रहा है।

वाराणसी में आरती और वेलकम मार्च
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में पुतिन का स्वागत काफी धार्मिक और पारंपरिक अंदाज़ में किया गया। स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे आरती की और पुतिन के भारत दौरे से पहले स्वागत मार्च भी निकाला। लोगों का कहना था कि यह रूस-भारत की दशकों पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने का पल है।
मोदी-पुतिन प्राइवेट डिनर, कुटनीति का बड़ा मंच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर की शाम पुतिन के आगमन के तुरंत बाद अपने आधिकारिक आवास पर उनका प्राइवेट डिनर से स्वागत करेंगे। यह डिनर दोनों नेताओं के बीच खुलकर बातचीत करने का मौका देगा, जहां वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर बिना किसी औपचारिक दबाव के विचार-विमर्श हो सकेगा।
बताया जा रहा है कि यह डिनर पिछले वर्ष जुलाई में पुतिन द्वारा दिए गए निजी भोज का जवाब है, जब मोदी मॉस्को गए थे। यह व्यक्तिगत कूटनीतिक अंदाज़ दोनों नेताओं के बीच बढ़ती आपसी समझ को दर्शाता है।
24 घंटे से थोड़ा अधिक का दौरा, लेकिन एजेंडा बेहद भारी
पुतिन गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचेंगे और उनका यह दौरा लगभग 24 घंटे का होगा। यह उनकी दिसंबर 2021 के बाद भारत की पहली यात्रा है। 5 दिसंबर को पुतिन को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। हैदराबाद हाउस में मोदी और पुतिन बीच "प्रतिबंधित प्रारूप" में (वन-ऑन-वन) और विस्तृत प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ताएं आयोजित होंगी।
बातचीत में रक्षा सौदे-ऊर्जा सहयोग मुख्य मुद्दे
रूसी अधिकारियों के अनुसार इस शिखर वार्ता में कई अहम विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें शामिल हैं:
- S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी
- Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट के सौदे पर बातचीत
- न्यूक्लियर एनर्जी के लिए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर्स
- ट्रेड और एनर्जी कॉरिडोर को मजबूत करना
- नई defence co-production योजनाएँ
ये मुद्दे भारत-रूस रिश्तों की रणनीतिक गहराई को दर्शाते हैं, विशेषकर रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर।
सांस्कृतिक जुड़ाव और कूटनीतिक ताकत
पुतिन की इस यात्रा से ठीक पहले भारतीय नृत्य करते रूसी कलाकारों का वायरल वीडियो इस बात का प्रमाण है कि भारत-रूस संबंध सिर्फ सैन्य और राजनीतिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक स्तर पर भी गहराई से जुड़े हैं। वाराणसी की आरती से लेकर दिल्ली की मेजबानी तक, भारत पुतिन का स्वागत बड़े सम्मान के साथ करने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications