‘वैगनर ग्रुप का कोई अस्तित्व नहीं’, प्रिगोजिन जिंदा है या नहीं के दावे के बीच पुतिन का बड़ा बयान
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि पिछले माह देश के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर भाड़े का समूह 'अस्तित्व में ही नहीं है।'
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने रूसी अखबार कोमर्सेंट के साथ एक इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि उन्होंने वैगनर सेनानियों को उनके विद्रोह के अचानक समाप्त होने के बाद सेवा जारी रखने का मौका दिया था।

पुतिन ने इस इंटरव्यू में इस विद्रोह के समाप्त होने के 5 दिन बाद क्रेमलिन बैठक में हुई चर्चा का का भी जिक्र किया। इस बैठक में वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन सहित 35 वैगनर कमांडरों ने हिस्सा लिया था।
इस बैठक के दौरान पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के मैदान पर वैगनर के कामों और 24 जून की घटनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कमांडरों के स्पष्टीकरण भी सुने और उन्हें आगे रोजगार और युद्ध में आगे भाग लेने के लिए पेशकश रखी।
यह पूछे जाने पर कि क्या वैगनर ग्रुप को एक लड़ाकू यूनिट के रूप में रखा जाएगा, राष्ट्रपति ने कहा कि अब यह ग्रुप अस्तित्व में ही नहीं है। पुतिन ने कहा, 'ऐसी कोई कानूनी इकाई नहीं है।' पुतिन ने कहा, वैगनर ग्रुप सहित निजी सैन्य संगठन अवैध हैं।
पुतिन ने कहा, 'समूह मौजूद है, लेकिन कानूनी तौर पर इसका अस्तित्व नहीं है। यह वास्तविक वैधीकरण से संबंधित एक अलग मुद्दा है। लेकिन यह एक ऐसा प्रश्न है जिस पर सरकार में राज्य ड्यूमा में चर्चा की जानी चाहिए। यह एक आसान सवाल नहीं है।'
पुतिन की यह टिप्पणी एक पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी के दावे के बाद आई है कि क्रेमलिन के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद प्रिगोजिन या तो मर चुके थे या जेल में हैं।
पूर्व अमेरिकी जनरल रॉबर्ट अब्राम्स ने एबीसी न्यूज से बात करते हुए दावा किया था। अमेरिकी जनरल ने कहा था, "व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना ये है, कि मुझे संदेह है कि हम प्रिगोजिन को फिर कभी सार्वजनिक रूप से देख पाएंगे। मुझे लगता है, कि उसे या तो छुपा दिया जाएगा, या जेल भेज दिया जाएगा, या किसी अन्य तरीके से निपटा जाएगा, लेकिन मुझे संदेह है कि हम उसे फिर कभी देख पाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications