यूक्रेन पर परमाणु बम गिराकर ही आएगी दुनिया में शांति! रूसी रिपोर्टर बोला, पुतिन के पास विकल्प खत्म

एक प्रमुख रूसी टीवी रिपोर्टर ने यह दावा किया है कि जल्द ही व्लादिमीर पुतिन के पास यूक्रेन पर परमाणु हथियार गिराने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा।

मास्को, 04 मई: एक प्रमुख रूसी टीवी रिपोर्टर ने यह दावा किया है कि जल्द ही व्लादिमीर पुतिन के पास यूक्रेन पर परमाणु हथियार गिराने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। एलेक्जेंडर स्लादकोव ने नाटो को डराने के लिए युक्रेन पर परमाणु हथियार गिराने की वकालत की है। स्लादकोव ने कहा कि शांति लाने के लिए यूक्रेन में एक बड़ी तबाही की जरूरत है। स्लादकोव के मुताबिक परमाणु हथियारों के बारे में बहुत चर्चा हो रही है। रूस के पास इस बारे में विस्तार से बताने के लिए बहुत कुछ है।

परमाणु हमला सबसे सटीक उपाय

परमाणु हमला सबसे सटीक उपाय

क्रेमलिन टीवी के लिए काम करने वाले स्लादकोव ने कहा कि सच कहूं तो हमारे पास यूक्रेन के लिए एक समाधान है। यूं तो हमारे पास कई उपाय हैं मगर यह सबसे सटीक है। अगर 40 देश यूक्रेन की मदद करते रहे तो हमारे पास और कोई भी रास्ता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अमरिकियों ने विध्वंसक तरीके से जापान पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया था। ऐसे में हम रूसियों को उन 40 देशों संग टकराव को दूर करने के लिए यही रास्ता अपनाना होगा। यूक्रेन में एक बड़ी तबाही इस बात का स्पष्ट उदाहरण होगा कि शांति और सद्भावना वापस लाने के लिए रूस की अपील कितनी गंभीर है।

अमेरिका ने हमें यहीं सिखाया है

अमेरिका ने हमें यहीं सिखाया है

स्लादकोव ने आगे जोड़ा कि इसके बाद यूक्रेन कहां जाएगा? बिल्कुल जहां वह अभी जा रहा है। केवल इस अंतर के साथ कि यह रूस के लिए तेज, सस्ता और बेहद आसान होगा। अमेरिका और यूरोपीय देश इस बात को बिल्कुल नहीं समझ सकते कि इतनी विशाल परमाणु क्षमता वाले देश को परेशान नहीं करना चाहिए। स्लादकोव कहते हैं कि जरा सोचिए कितनी आसानी से अमेरिका ने जापान पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया था और कितनी आसानी से शहर में फंसे फ्रांसिसी बलों को बचाने के लिए 1954 में वियतनाम पर लगभग तैनात कर दिया था। स्लादकोव ने कहा कि सब कुछ संभव है। अमेरिका ने हमें यही सिखाया है और हम यही सीख रहे हैं।

मानवता के अंत का संकेत

मानवता के अंत का संकेत

बतादें कि युद्ध छिड़ने के बाद से ही यूक्रेन पर पुतिन के कट्टर समर्थक रूसी टीवी पर कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं। हाल ही में रूसी मीडिया ने पुतिन से ग्रेट ब्रिटेन पर हमला कर उसे मानचित्र से हटाने की मांग की थी। दमित्री किसलीव जिसे 'पुतिन के मुखपत्र' के रूप में जाना जाता है ने अपने शो में ब्रिटेन पर परमाणु हमले की मांग की थी। हालांकि स्लैडकोव की टिप्पणियों के विपरीत रूसी पत्रकार और नोबल शांति पुरस्कार विजेता दिमित्री मुराटोव ने यूक्रेन संघर्ष में परमाणु हमले के मांग वाली टिप्पणियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मानवता के अंत का संकेत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+