Alexei Navalny Arrested: रूस पहुंचते ही पुतिन के विरोधी नवेलनी गिरफ्तार, पिछले साल दिया गया था जहर

एलेक्सी नवेलनी को भी व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ जंग छेड़ देना भारी पड़ रहा है। पहले उन्हें खतरनार जहर नर्व एजेंट ‘नोविकोच’ देकर मारने की कोशिश हुई थी। और अब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

Putin VS Alexei Navalny: मॉस्को: रूस(Russia) में इन दिनों बड़ी राजनीतिक लड़ाई चल रही है। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) जहां जहां जिंदगी भर के लिए खुद को रूस का राष्ट्रपति (President) डिक्लेयर कर चुके हैं, वहीं कई विपक्षी नेता अब खुलकर पुतिन (Putin) के खिलाफ हो गये हैं। उन्हीं नेताओं में से एक हैं एलेक्सी नवेलनी। जिन्हें रूस में एक बड़े वर्ग का समर्थन हासिल हो चुका है। रूस के हर कोने में उनके समर्थक आपको मिल जाएंगे। लेकिन, चीन की तरह ही रूस में सत्ता पर विराजमान शख्स को चुनौती देना आसान नहीं है। एलेक्सी नवेलनी को भी व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ जंग छेड़ देना भारी पड़ रहा है। पहले उन्हें खतरनार नर्व एजेंट जहर 'नोविकोच' (Novichok) देकर मारने की कोशिश हुई थी। और अब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ALEXI NAVALNY

मॉस्को पहुंचते ही गिरफ्तार हुए एलेक्स नवेलनी

पांच महीने बाद जर्मनी से इलाज कराकर एलेक्सी नवेलनी जैसे ही स्वदेश लौटे, मॉस्को एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी के बाद जहां रूसी राष्ट्रपति की पूरी दुनिया में आलोचना की जा रही है, वहीं रूस में भी नवेलनी के समर्थक प्रदर्शन करने लगे हैं। अमेरिका और फ्रांस समेत कई देशों ने नवेलनी की गिरफ्तारी पर रूसी सरकार की निंदा की है, और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने को कहा है।

जब एलेक्सी नवेलनी जर्मनी से स्वदेश लौट रहे थे तो मॉस्को एयरपोर्ट से आखिरी वक्त में नवेलनी के प्लेन को दूसरे एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। मॉस्को एयरपोर्ट पर हड्डियां गला देने वाली सर्दी के बावजूद उनके हजारों समर्थक अपने नेता की स्वागत करने के लिए मौजूद थे। जिसे देखते हुए रूसी सरकार ने नवेलनी के प्लेन को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया और प्लेन से उतरते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, पिछले हफ्ते जब नवेलनी ने घोषणा की थी कि वो इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हैं और वापस रूस लौट रहे हैं, तो मॉस्को प्रिजन सर्विस ने कहा था उन्हें लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मगर 44 साल के नवेलनी ने कहा था कि भले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए मगर वो स्वदेश जरूर लौटेंगे।

पिछले साल दिया गया था जहर

पिछले साल अगस्त महीने में एलेक्सी नवेलनी साइबेरिया में एक प्लेन में अचानक बेहोश हो गये थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जर्मनी की लैब में पता चला कि उन्हें बेहद खतरनाक नर्व एजेंट जहर 'नोविकोच' दिया गया था। एलेक्सी नवेलनी ने दावा किया था कि व्लादिमीर पुतिन के कहने पर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने जहर देने की बात से इनकार करते हुए सबूत देने की मांग की थी। एलेक्सी नवेलनी का पिछले पांच महीनों से जर्मनी में इलाज चल रहा था और अब वो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

क्यों गिरफ्तार किए गये एलेक्सी नवेलनी?

रूसी सरकार ने पैसों की हेराफेरी के एक मामले में एलेक्सी नवेलनी को दोषी ठहराया है। एलेक्सी नवेलनी पर कई NGO को पैसे ट्रांसफर करने का आरोप है। जिसमें नवेलनी का अपना एंटी करप्शन फाउंडेशन भी शामिल है। रूस जेल सर्विस का कहना है कि एलेक्सी नवेलनी ने अपने ऊपर लगी पाबंदियों को तोड़ने का काम किया है। हालांकि, नवेलनी ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को निराधार बताते हुए रूसी सरकार पर राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरोप लगाते हुए नवेलनी ने कहा है कि उन्हें जान बूझकर फंसाया जा रहा है क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन को विपक्ष पसंद नहीं है।

रूस में व्लादिमीर पुतिन Vs एलेक्स नवेलनी

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संविधान संशोधन कर खुद को जिंदगी भर के लिए राष्ट्रपति घोषित कर लिया है। यानि, उनके रहते कोई दूसरा नेता रूस की बागडोर नहीं संभाल सकता है। राष्ट्रपति के इस फैसले का विरोध रूस के कई विपक्षी नेताओं ने किया। और सबसे प्रखर विरोधी एलेक्स नवेलनी ने किया था। जिसके बाद से वो रूसी सरकार के निशाने पर आ गये थे। हालांकि, पिछले दिनों जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एलेक्सी के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि 'वो कुछ भी नहीं है। आपको रूस में उसका एक भी समर्थक नहीं मिलेगा'। जब एलेक्सी को जहर दिया गया था तब ऐसा माना जा रहा था कि रूस में उनके समर्थक हिंसा कर सकते हैं मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि स्वेदेश लौटने के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक एयरपोर्ट पर उन्हें देखने के लिए जुटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+