'इंदिरा गांधी की हत्या' वाली हुडी दिखाकर बुरी तरह फंसे पंजाबी सिंगर शुभ, अब दर्शकों पर लगा रहे हैं इल्जाम

Singer Shubh News Update: पंजाबी-कनाडाई सिंगर-रैपर शुभ, जो हाल ही में खालिस्तान के कथित समर्थन को लेकर निशाने पर थे, अब फिर से एक नए विवाद में फंस गए हैं। पंजाबी सिंगर शुभ को हाल ही में लंदन में अपने एक शो में मंच पर पंजाब के नक्शे पर 'इंदिरा गांधी की हत्या वाली' तस्वीर के साथ एक हुडी पकड़े देखा गया है। यह घटना 29 अक्टूबर 2023 को लंदन के एक कॉन्सर्ट में हुई थी।

इस घटना के बाद पंजाबी सिंगर शुभ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। चौतरफा आलोचना झेलने के बाद शुभ ने इसका सारा ठींकरा दर्शकों पर फोड़ा है। शुभ ने कहा कि दर्शकों की ओर से उन पर हुडी फेंकी गई और उन्होंने यह नहीं देखा कि उसमें क्या था, उन्होंने बस दिखा दिया।

Singer Shubh Indira Gandhi hoodie

'मैं कुछ भी करूं, कुछ लोग मेरे खिलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे...'

पंजाबी सिंगर शुभ ने कहा, "लंदन में मेरे पहले शो के दौरान दर्शकों ने मुझ पर ढेर सारे कपड़े, आभूषण और फोन फेंके। मैं वहां परफॉर्म करने गया था, न कि यह देखने के लिए कि मुझ पर क्या फेंका गया और उस पर क्या है।"

उन्होंने भारत में उनके खिलाफ हाल ही में हुए आक्रोश का जिक्र करते हुए कहा, "मैं कुछ भी करूं, कुछ लोग मेरे खिलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे।" जिसके बाद उनका भारत दौरा रद्द कर दिया गया था।

वीडियो सामने आने के बाद हुए ट्रोल

लंदन कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें शुभ को 'इंदिरा गांधी की हत्या' वाली हुडी पकड़े हुए देखा गया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उसने हुडी पकड़ने से पहले हुडी के पीछे बनी तस्वीर पर एक नजर डाली थी।

कुछ सोशल मीडिया हैंडलों ने दावा किया कि यह हुडी अकाल क्लोदिंग (Akaal Clothing) का था, जिसने गायक के लंदन कॉन्सर्ट का इस्तेमाल भारत विरोधी संदेश को बढ़ावा देने के लिए किया था।

कंगना रनौत ने साधा निशाना!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शुभ की आलोचना की। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''उन लोगों द्वारा एक बुजुर्ग महिला (इंदिरा गांधी) की कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मनाना, जिन्हें उसने अपना रक्षक नियुक्त किया था। जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया जाता है, लेकिन आप भरोसे और विश्वास का फायदा उठाते हैं और उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल कर उन लोगों को मार देते हैं जिनकी रक्षा की जानी थी तो यह बहादुरी का नहीं बल्कि कायरता का शर्मनाक कृत्य है। एक निहत्थी और बुजुर्ग महिला पर इस तरह के कायरतापूर्ण हमले पर किसी को शर्म आनी चाहिए, एक महिला जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थी, यहां महिमामंडन करने के लिए कुछ भी नहीं है, शुभम् जी। शर्म करो !!!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+