पुलवामा हमला: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी ने इमरान को लगाई लताड़

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की इमरान सरकार को अब उन्ही के देश से लताड़ लग रही है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान को भारत के साथ सहयोग करना चाहिए। जरदारी ने इमरान खान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस 'नाबालिग सरकार' को समझ नहीं आ रहा कि स्थिति को कैसे समझे। जरदारी ने कहा कि जिस तरह से इमरान खान बर्ताव देखने को मिल रहा है, उससे साबित होता है कि वे सरकार संभाल नहीं पा रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

 पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी ने इमरान को लगाई लताड़

पाकिस्तान के ARY न्यूज से बात करते हुए जरदारी ने कहा, 'मेरे कार्यकाल के दौरान मुंबई के ताज होटल पर हमला किया गया, लेकिन फिर भी हमने इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से संभाला। इस बार प्रधानमंत्री (इमरान खान) काफी नाबालिग है। वह नहीं जानते कि क्या करना है। वह वास्तव में एक बैक सीट ड्राइवर है और दूसरों के इशारे पर काम कर रहे हैं। इसलिए स्थिति खराब हो रही है।'

बता दें कि मुंबई में जिस वक्त 26/11 हमला हुआ था, उस वक्त जरदारी ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। 2008 में हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में संचालित लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी और भारत ने इसके खिलाफ सबूत भी सौंपे थे। हालांकि, पुलवामा हमले को लेकर जरदारी ने आगे कहा कि वे उनके देश की सेना के साथ खड़े हैं और अगर भारत स्ट्राइक करता है, तो वे अपने देश साथ लड़ने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+