अफगानिस्तान में भारतीय पत्रकार की हत्या, पुलित्जर अवार्ड विजेता थे दानिश सिद्दीकी, तालिबान पर शक

पुलित्जर अवार्ड विजेता भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की अफगानिस्तान में हत्या कर दी गई है।

काबुल, जुलाई 16: अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग कर रहे भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दानिश सिद्धिकी को तालिबान के आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है। वो लंबे अर्से से अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग कर रहे थे। दानिश सिद्धीकी को फोटोग्राफी के लिए पुलित्जर अवार्ड मिल चुका था।

दानिश सिद्दीकी की हत्या

दानिश सिद्दीकी की हत्या

अफगानिस्तान के प्रमुख टीवी चैनल टोलो न्यूज के संपादक लोतफुल्ला नजफिदा ने दानिश सिद्धीकी की मौत की पुष्टि ट्विटर पर की है। उन्होंने दानिश सिद्धीकी की मौत की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि ''ये सुनकर गहरा आघात लगा है कि मेरे भारतीय दोस्त, पुलित्जर अवार्ड विजेता पत्रकार, दानिश सिद्धीकी की कंधार में हत्या कर दी गई है। वो अफगानिस्तान सिक्योरिटी फोर्स के साथ थे। हम पिछले हफ्ते मिले थे और उन्होंने मुझे अपने घर-परिवार और अपने बच्चों के बारे में बताया था। उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों ले लेकर भारत में कोरोना महामारी के दौरान बेहतरीन काम किया था''

Recommended Video

    Afghanistan में Indian Photo Journalist Danish Siddiqui की हत्या, जानिए पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी

    फोटोग्राफी के लिए मिला अवार्ड

    दानिश सिद्धीकी एक इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी के साथ जुड़े हुए थे और पिछले लंबे वक्त से अफगानिस्तान समस्या को कवर कर रहे थे। वो लगातार ट्विटर पर एक्टिव रहते थे और अफगानिस्तान की जानकारी शेयर किया करते थे। लेकिन, उनकी मौत से भारतीय मीडिया जगत को गहरा धक्का लगा है। दानिश सिद्धीकी को फोटोग्राफी के लिए विश्व प्रतिष्ठित पुलित्जर अवार्ड मिल चुका था।

    हत्या की वजह अज्ञात

    दानिश सिद्धीकी की हत्या की ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि तालिबान के आतंकियों ने उनकी हत्या उस वक्त कर दी, जब वो कंधार में रिपोर्टिंग कर रहे थे। आपको बता दें कि पाकिस्तान के कंधार प्रांत के ज्यादातर हिस्सों पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया है और अफगानिस्तान की सेना कंधार को वापस हासिल करने की कोशिश कर रही है। वहीं, भारत में अफगानिस्तान के राजदूत ने उनकी हत्या पर गहरा दुख जताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+