Modi France Visit: ‘पेरिस में पंजाब रेजिमेंट को देखकर गर्व हुआ’, मैक्रों बोले- वीजा नियमों को बनाएंगे आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत मैक्रों के ऑफिशियल रेसिडेंस एलिसी पैलेस में हो रही है।

द्विपक्षीय वार्ता के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट को पेरिस में मार्च पास्ट करते हुए देखकर फख्र महसूस हुआ। हमारे रिश्ते ऐतिहासिक और भरोसे वाले हैं।

Macron At Joint Presser With PM Modi

मैक्रों ने कहा कि आज दुनिया के सामने जो चैलेंजेस हैं, हम भारत के साथ मिलकर उनका समाधान खोजेंगे। दोनों देशों के युवाओं को एक-दूसरे के यहां एजुकेशन और दूसरी कल्चरल एक्टिविटीज में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए। हम वीजा रूल्स को आसान बनाएंगे।

मैक्रों ने कहा कि हम युवाओं को नहीं भूल सकते। 2030 तक हम 30,000 फ्रांसीसी छात्रों को भारत भेजना चाहते हैं। खासकर उन युवा भारतीयों के लिए जो फ्रांस में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। हम एक अनुकूल वीजा नीति बनाना चाहते हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा, 'हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के खंडन से दुनिया को बचाए और इसलिए हम पेरिस एजेंडा और नया वित्तीय वैश्विक कॉम्पैक्ट पर इकट्ठा काम किया है। हम सब चाहते हैं कि एक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थापना हो जो शांति और विकास की ओर ले जाए।'

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुझे फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।

PM मोदी ने कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम पिछले 25 वर्षों की मजबूत नींव के आधार पर अगले 25 वर्षों के लिए एक रोडमैप बना रहे हैं। इसके लिए साहसिक और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। भारत के लोगों ने खुद को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस यात्रा में हम फ्रांस को एक स्वाभाविक भागीदार के रूप में देखते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्रांस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह दिवस विश्व में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसे मूल्यों का प्रतीक माना जाता है, यह मूल्य दोनों देशों के संबंधों का महत्वपूर्ण आधार है। मुझे खुशी है कि इस अवसर की गरिमा बढ़ाने के लिए भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+