बांग्लादेश में पीएम शेख हसीना के खिलाफ हिंसक विरोध, 1 पुलिस अधिकारी की मौत, 100 से अधिक घायल

बांग्लादेश में अब स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग हिंसक होती जा रही है। विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प के दौरान कई लोग घायल हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को हुए हिंसक विरोध में 100 से अधिक लोग घायल हुए। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। गंभीर रूप के घायल एक पुलिस अधिकारी की मौत भी हो चुकी है।

पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बांग्लादेश में विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से मतदान कराए जाने की मांग की जा रही है। ऐसे में शनिवार (28 अक्टूबर) को पुलिस और विरोध कर रहे लोगों के बीच हिंसक झड़प देखी गई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस दौरान 100 से अधिक प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Protest against PM Sheikh Hasina in Bangladesh

प्रधानमंत्री शेख हसीन के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के हजारों समर्थक राजधानी ढाका में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने झड़पें शुरू हो गई। पुलिस और स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस वैन और एम्बुलेंस सहित दर्जनों वाहनों को आग लगा दी गई।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता फारूक हुसैन ने मीडिया को बताया कि प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में एक अधिकारी की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि झड़प को कवर करने की कोशिश के दौरान कई पत्रकारों पर हमला किया गया और वे घायल हो गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल के दिनों में शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी क्योंकि रैली में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। बीएनपी नेताओं ने कहा कि सैकड़ों विपक्षी पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार (28 अक्टूबर) को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के समर्थकों ने ढाका के न्यू पल्टन इलाके में एक रैली आयोजित की थी। रैली शांति पूर्वक आयोजित की जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान हिंसक झड़प देखी गई। पुलिस की ओर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान धमाकों ओर गोलीबारी की आवाज से रैली ग्राउंड एक युद्ध क्षेत्र में बदल गया। हिंसक झड़प के बाद बीएनपी ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में सुबह से शाम तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+