प्रिंस विलियम और केट ने रिलीज कीं क्‍यूट और ब्‍यूटीफल नई फैमिली फोटोग्राफ्स

लंदन। प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन जिन्‍हें ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज का टाइटल मिला है, उनकी नई फैमिली फोटोग्राफ्स सामने आई हैं। इन फोटोग्राफ्स में रॉयल फैमिली नए गार्डन में नजर आ रहे हैं जिसे केट ने साथ में मिलकर डिजाइन किया है। इन फैमिली फोटोग्राफ्स में पूरी फैमिली बहुत ही खुश नजर आ रही है और सभी फोटो बहुत ही प्‍यारी हैं। प्रिंस विलियम और केट की शादी अप्रैल 2011 में हुई थी और दोनों जुलाई 2013 में पहले बच्‍चे प्रिंस जॉर्ज के माता-पिता बने थे।

prince-william

केट ने डिजाइन किया है नया गार्डन

इस नए गार्डन को 'बैक टू नेचर' नाम दिया गया है। इसे आर्किटेक्‍ट आंद्रे डेविस और एडम व्‍हाइट ने डिजाइन किया है। इस गार्डन को लंदन में चेल्सिया फ्लावर शो के दौरान सबके सामने लाया जाएगा जो मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस गार्डन का मकसद बच्‍चों को घरों से बाहर लाकर उन्‍हें खेलने के लिए प्रोत्‍साहित करना है। केनसिंगटन पैलेस की ओर से इन नई फोटोग्राफ्स को जारी किया गया है। पैलेस ने अपने बयान में केट के हवाले से कहा है, 'पिछले कुछ वर्षों में मैंने अपने काम पर बहुत ध्‍यान दिया है और अब जिंदगी में इसका नतीजा सामने दिख रहा है।' उन्‍होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि घर के बाहर समय बिताने से बच्‍चों की नींव मजबूत होती है और वह खुश रहते हैं और स्‍वस्‍थ व्‍यस्‍क बन पाते हैं।'

नई फोटोग्राफ्स में प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेज शैरलॉट और प्रिंस लुईस साथ में नजर आ रहे हैं। प्रिंस लुईस विलियम और केट के सबसे छोटे बेटे हैं और पिछले वर्ष उनका जन्‍म हुआ है। नई फोटोग्राफ में प्रिंस लुईस चलते हुए नजर आ रहे हैं।केनसिंगटन पैलेस का कहना है कि यह गार्डन वह जगह है जहां पर परिवार और समुदाय के लोग एक साथ आ सकते हैं। पूरा परिवार नई फोटोग्राफ्स में काफी खुश नजर आ रहा है। हालांकि नई फोटोग्राफ्स में प्रिंसेज शैरलॉट अपने भाई प्रिंस जॉर्ज के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+