प्रिंस विलियम और केट के घर जल्द आएगा दूसरा नन्हा मेहमान
लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार में जल्द ही एक बार फिर से किलकारी गूंजने वाली है। शाही परिवार में एक बार फिर से खुशियां आने वाली है। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम की पत्नी और डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

मीडिया रिपोर्टों से मुताबिक केंसिंगटन पैलेस ने कहा कि रानी एलिजाबेथ सहित केट और विलियम्स दोनों के परिवार इस खबर से बेहद खुश हैं। केट दुबोरा से गर्भवती है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्विटर पर इसकी बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा कि वह यह खुशखबरी पाकर बेहद खुश हैं कि केट और विलियम्स दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। केट और विलियम के दूसरे बच्चे के जन्म के बाद प्रिंस हैरी ताज के उत्तराधिकारी के दावेदारों में पांचवे नम्बर पर आ जाएंगे।
आपको बता दें कि इस खुशखबरी की घोषणा केट और विलियम के बड़े बेटे प्रिंस जॉर्ज की पहली वर्षगांठ के दो महीने बाद की गई। बीबीसी के मुताबिक, पहली बार की तरह ही इस बार भी राजकुमारी केट की देखरेख अस्पताल के बजाय केंसिंगटन पैलेस में ही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications