'हर महिला की बर्दाश्त करने की एक सीमा होती है', ब्रिटिश मीडिया पर जमकर बरसे प्रिंस हैरी, क्यों हुए गुस्सा?
शाही परिवार के एक करीबी सूत्र के मुताबिक राजघराने के बीच चल रहे झगड़े के बीच ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी 6 मई को होने वाले इस कार्यक्रम का अधिक देर तक हिस्सा नहीं रहेंगे। वह राज्याभिषेक कार्यक्रम से तुरंत बाहर निकल जाएंगे।

Prince Harry slams UK Press: यूनाइटेड किंगडम के राजकुमार, प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश मीडिया को जमकर फटकार लगाई है और उन्होंने कहा है, कि यूके का टैबलॉयड प्रेस उनके रिश्तों में हमेशा 'तीसरा पक्ष' बना रहा।
अदालत के दस्तावेजों से पता चला है, कि ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी ने कहा है, कि उन्होंने हमेशा "सबसे अच्छा साथी" बनने की कोशिश की, लेकिन "हर महिला की बर्दाश्त करने की अपनी सीमा होती है।" प्रिंस हैरी ने आरोप लगाया, कि वो जब भी किसी रिश्ते में आए, उन्होंने एक बेहतरीन साथी बनने की कोशिश की, लेकिन ब्रिटेन की प्रेस ने उन्हें हमेशा बर्बाद करने की कोशिश की और उनके रिश्तों में शामिल होने की कोशिश की।
ब्रिटेन के विवादित राजकुमार, जो अपनी शादी को लेकर ब्रिटिश राजपरिवार के निशाने पर हमेशा रहे और जिन्होंने शाही राजघराने को छोड़ दिया है, वो अपने पिता किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होने वाले हैं, लेकिन उन्हें शाही परिवार की आगे वाली सीट से 10 पंक्ति पीछे का सीट दिया गया है।
आपको बता दें कि प्रिंस हैरी अब शाही परिवार का हिस्सा नहीं हैं। वह अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ 9 जनवरी 2020 को शाही परिवार से अलग हो गए थे। जब उन्होंने अपने परिवार से अलग होने का फैसला किया था, तो लोगों ने हैरानी जताई थी। उन्होंने बाद में आरोप लगाया, कि उनकी पत्नी के साथ शाही परिवार में रंगभेद किया गया।

ब्रिटिश मीडिया पर जमकर भड़के
प्रिंस हैरी ने एक गवाह के बयान में कहा, कि "जब भी मैं किसी रिश्ते में रहा हूं, मैंने हमेशा सबसे अच्छा साथी बनने की कोशिश की है, जो मैं कर सकती था, लेकिन हर महिला की अपनी सीमा होती है। दुर्भाग्य से, वे सिर्फ मेरे साथ ही नहीं, बल्कि पूरे टैब्लॉइड प्रेस के साथ तीसरे पक्ष के रूप में रिश्ते में हैं"।
उन्होंने कहा, कि "ऐसा कोई प्वाइंट नहीं था, जब मेरी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते में ब्रिटिश टैबलॉयड ने घुसने की कोशिश नहीं की और अंतत: हमारे रिश्ते को बर्बाद करके दम लेते थे।"
प्रिंस हैरी ने यह भी कहा, कि ब्रिटिश टैब्लॉइड प्रेस ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया है, जैसे उन्होंने मुझे खरीद लिया होगा। उन्होंने कहा, कि ब्रिटिश टैबलॉयड ने उनके खिलाफ जमकर गलत धारणाएं फैलाईं, जबकि वो शाही परिवार का हिस्सा होने के बाद भी उन्हें कभी भी 5 प्रतिशत टैक्स से ज्यादा वित्त पोषित नहीं किया गया, फिर भी ऐसा लगा, कि टैबलॉयड प्रेस मुझ पर पूरी तरह से स्वामित्व रखते हैं, और मेरे, मेरे जीवन, मेरी गतिविधियों और उन लोगों के जीवन के बारे में सब कुछ जानने के योग्य बन जाते हैं, जो मेरे करीब आए हैं।

Recommended Video

उन्होंने ब्रिटिश मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा, कि ब्रिटिश टैब्लॉइड प्रेस ने उन्हें 'थिको' और 'धोखेबाज' के रूप में प्रचारित किया और सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने आगे कहा, कि "जब मैं 20 साल का हो रहा था, तो मुझे ऐसा लग रहा था, कि मैं मीडिया के हाथों में खेल रहा हूं। मैं हमेशा हेडलाइंस में रहता था, मेरे खिलाफ अलग अलग कहानियां बनाई जा रही थीं"।
उन्होंने आगे कहा, कि "ब्रिटिश टैब्लॉइड प्रेस मुझे बेवकूफी करने के लिए फुसलाते थे, ताकि मैं उन्हें कोई और अच्छी स्टोरी दूं और उनका अखबार खूब चले।" उन्होंने कहा, कि "अब मैं जब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो उनका ये व्यवहार काफी घिनौना लगता है।"












Click it and Unblock the Notifications