तो हॉलीवुड एक्‍ट्रेस मेगन मार्केल से शादी के बाद अमेरिका के घर जमाई बनेंगे प्रिंस हैरी!

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के परपोते प्रिंस हैरी गर्लफ्रेंड और एक्‍ट्रेस मेगन मार्केल के साथ शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो सकते हैं। दिनों से कनाडा, लॉस एंजिल्‍स और लंदन के चक्‍कर काट रहे हैरी।

लंदन। लेडी डायना और प्रिंस चार्ल्‍स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी हो सकता है ब्रिटेन को छोड़कर अमेरिका चले जाएं। वजह है उनकी सुपरहॉट गर्लफ्रेंड हॉलीवुड एक्‍ट्रेस मेगन मार्केल जो कि अमेरिका में रहती हैं। प्रिंस हैरी इन दिनों मार्केल के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों को अक्‍सर साथ में देखा गया है। जल्‍द ही हो सकता है दोनों लोगों शादी कर लें।

मेगन-से-शादी-के-बाद-अमेरिका-के-घर-जमाई-बनेंगे-प्रिंस-हैरी!

तीन देशों में बीत रहा है हैरी का समय

ऐसी खबरें हैं कि हैरी शादी के बाद ब्रिटेन छोड़कर अमेरिका में बस सकते हैं। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रिंस चार्ल्‍स और लेडी डायना के छोटे बेटे प्रिंस हैरी आजकल अपना समय कनाडा, लॉस एजिंल्‍स और लंदन के बीच अपना समय बांट रहे हैं। मेगन अपना फिल्‍मी कैरियर नहीं छोड़ना चाहती हैं और ऐसे में हो सकता है कि हैरी को अमेरिका में रहना पड़े। रडारऑनलाइन.कॉम के मुताबिक प्रिंस हैरी को अमेरिका से काफी प्‍यार हो गया है और आधकारिक तौर पर शादी के बाद वह अमेरिका में रहने के विकल्‍प पर काफी खुले मन से सोच रहे हैं। केंसिग्‍टन पैलैस से जुड़े एक सूत्र की ओर से जानकारी दी गई है कि शाही जोड़े के लिए यह काफी अच्‍छा फैसला होगा क्‍योंकि इससे न सिर्फ उनकी लोकप्रियता और प्रतिष्‍ठा विदेशों में बढ़ेगी बल्कि वह घर और घर से बाहर अपनी ड्यूटीज को भी पूरा कर सकते हैं।

फिलहाल लिव-इन में हैं हैरी

ब्रिटिश रॉयल फैमिली के छोटे राजकुमार प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्‍ट्रेस मेगन मार्केल की करीबियां आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले प्रिंस हैरी पहली बार मार्केल के साथ लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। दोनों की सगाई की खबरें भी इन फोटोग्राफ्स के आने के बाद होने लगीं तो हैरी के दोस्‍तों का कहना था कि हैरी और मेगन अब लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।मेगन जो पहले से ही तलाकशुदा हैं, अपने शो सूट्स में हॉट सीन की वजह से पहली बार चर्चा में आई थीं। कहा जा रहा है कि वह भी अब केनसिंगटन पैलेस प्रिंस हैरी के नॉटिंघम कॉटेज में रह रही हैं। केनसिंगटन पैलेस वह जगह है जहां पर ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और उनकी पत्‍नी केट मिडिलटन भी रहते हैं। लेडी डायना और प्रिंस चार्ल्‍स भी यही रहते थे। पढ़ें-परंपरा को तोड़ गर्लफ्रेंड मेगन के साथ लिव-इन में प्रिंस हैरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+