ब्रिटिश रॉयल फैमिली की परंपरा को तोड़ गर्लफ्रेंड मेगन के साथ लिव-इन में प्रिंस हैरी
लंदन की सड़कों पर गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए प्रिंस विलियम के भाई प्रिंस हैरी।दोस्तों का कहना केनसिंगटन पैलेस में गर्लफ्रेंड और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मार्केल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं हैरी।
लंदन। ब्रिटिश रॉयल फैमिली के छोटे राजकुमार और लेडी डायना के बेटे प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगल मार्केल की करीबियां आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बुधवार को प्रिंस हैरी पहली बार मार्केल के साथ लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले नजर आए। दोनों की सगाई की खबरें भी हैं तो वहीं दोस्त कह रहे हैं कि प्रिंस हैरी और मेगन अब लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।

अपने हॉट सीन की वजह से चर्चा में रहीं मेगन
मेगन जो पहले से ही तलाकशुदा हैं, अपने शो सूट्स में हॉट सीन की वजह से पहली बार चर्चा में आई थीं। कहा जा रहा है कि वह भी अब केनसिंगटन पैलेस प्रिंस हैरी के नॉटिंघम कॉटेज में रह रही हैं। केनसिंगटन पैलेस वह जगह है जहां पर ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन भी रहते हैं। लेडी डायना और प्रिंस चार्ल्स भी यही रहते थे। पिछले दिनों हैरी और मेगन एक रोमांटिक डिनर डेट के बाद बाहर निकल रहे थे तभी मीडिया की नजर दोनों पर पड़ी थी। 32 वर्ष के हैरी को भी मीडिया और कैमरों की लाइट से कोई परेशानी नहीं हो रही थी। वह मेगन के साथ फोटो खिंचवाने से भी नहीं हिचक रहे थे। मेगन, प्रिंस हैरी से तीन वर्ष बड़ी हैं और उनकी उम्र 35 वर्ष है।
हैरी को मिला प्लेब्वॉय का दर्जा
यह पहला मौका जब रॉयल फैमिली का कोई सदस्य इस तरह से लिव-इन में है। मेगन का परिवार अमेरिका और कनाडा मे है और वह अक्सर लंदन आती रहती है। कहा जा रहा है कि महारानी एलिजाबेथ अगले हफ्ते नॉरफॉक से वापस आएंगी और फिर प्रिंस हैरी मेगन की मुलाकात अपनी दादी से करवाएंगे। इसके बाद हो सकता है कि दोनों की शादी की बात आगे बढ़े। प्रिंस हैरी को कुछ वर्षों पहले तक प्लेब्वॉय का दर्जा मिला था। लेकिन अफगानिस्तान में उनके डेप्लॉयमेंट ने उनकी इमेज बदल दी। वह चैरिटी के कामों से जुड़ गए और फिर लोग उन्हें एक अलग दर्जा देने लगे। पढ़ें-एक राजकुमार की लवस्टोरी जो ब्रेकअप के बाद भी रही महफूज












Click it and Unblock the Notifications