7 दिन के बाद सेल्फ आइसोलेशन से बाहर आए प्रिंस चार्ल्स
लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स 7 दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहने के बाद आब इससे बाहर आ गए हैं। दरअसल प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद वह सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे। प्रिंस चार्ल्स के अलावा उनकी पत्नी का भी टेस्ट किया गया था लेकिन उनमे संक्रमण नहीं पाया गया था। पैलेस के अधिकारियों की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है, जिसमे कहा गया है कि प्रिंस की तबीयत ठीक है और वह सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे थे।

पैलेस के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि क्लेरेंस हाउस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि डॉक्टर की सलाह के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स अब सेल्फ आइसोलेशन से बाहर आ गए हैं। प्रिंस चार्ल्स सात दिन तक सेल्फ आइसोलेशन में थे और वह अपने घर बकिंघम पैलेस में ही थे। बता दें कि कुछ समय पहेल मोनैको के प्रिंस अल्बर्ट ने ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की थी। हाल ही में मोनैको प्रिंस को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। गौरतलब है कि पूरी दुनिया जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं और इससे तकरीबन 8 लाख लोग संक्रमित हैं जबकि 35 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना वायरस की भारत में स्थिति को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया है कि देश में अब तक कोविड-19 के 1071 मामले सामने आए हैं। अब तक इस वायरस से 29 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 92 नए मामले सामने आए है और चार लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications