G-20 Summit: प्रधानमंत्री मोदी की ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय वार्ता संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने यूके समकक्ष ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच बैठक शिखर सम्मेलन स्थल प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हुई।

जी-20 शिखर सम्मेलन का पहला सत्र खत्म हो गया है। इसके बाद पीएम मोदी और ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत हुई। वार्ता के दौरान दोनों देशों ने एक दूसरे देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने और व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Modi holds bilateral meeting with sunak

पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के लिए पहुंचे ऋषि सुनक को गले लगाकर स्वागत किया। इस साल मई में हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते, नवाचार और विज्ञान के साथ-साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की थी।

दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इसके लिए दोनों देशों की बातचीत 2022 में शुरू हुई थी। यूके-भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए 12वें दौर की बातचीत इस साल 8 से 31 अगस्त तक हुई।

इस साल अगस्त में, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूके के व्यापार राज्य सचिव केमी बडेनोच ने एफटीए का जायजा लिया और वार्ता को आगे बढ़ाने के तरीकों पर सहमति व्यक्त की। आपको बता दें कि 13वें दौर की वार्ता सितंबर में होने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 की बैठक से इतर शनिवार को जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में कनेक्टिविटी, वाणिज्य और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+