'दोस्त को देख खुशी होगी', पुतिन ने PM मोदी को दिया रूस आने का न्योता, लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात
Vladimir Putin News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल रूस की यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस वक्त रूस की पांच दिनों की यात्रा पर हैं। इसी दौरान जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने गर्मजोशी के साथ जयशंकर का स्वागत किया और पीएम मोदी को अगले साल रूस आने का न्योता दिया।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विदेश मंत्री जयशंकर से कहा, "हमें अपने दोस्त प्रधानमंत्री मोदी को रूस में देखकर खुशी होगी। हम अपने खास दोस्त से मिलना चाहते हैं। हम चाहत हैं कि वो जल्दी ही रूस आएं। प्लीज उन्हें (पीएम मोजी) बताएं कि हम उन्हें यहां आमंत्रित कर रहे हैं।''

इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, 'मैं जानता हूं कि अगला साल चुनावों के लिहाजे से भारत के लिए बहुत व्यस्त रहेगा। अगले साल भारत में आम चुनाव होने हैं। हम चाहते हैं कि चुनाव में हमारे दोस्त की जीत हो। उनके लिए गुडलक है।'
रूस की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आए जयशंकर ने इससे पहले अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की थी। अपनी बातचीत के बाद मीडिया से जयशंकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन अगले साल वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मिलेंगे। इससे पहले अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में जयशंकर ने कहा कि दोनों नेता लगातार संपर्क में रहे हैं।
अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन हो चुके हैं। पिछला शिखर सम्मेलन दिसंबर 2021 में नई दिल्ली में हुआ था।
पुतिन ने यह भी कहा कि रूस और भारत के बीच व्यापार कारोबार बढ़ रहा है, खासकर कच्चे तेल और उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के कारण। उन्होंने कहा, "हमारा व्यापार कारोबार लगातार दूसरे साल एक ही समय पर और स्थिर गति से बढ़ रहा है। इस साल विकास दर पिछले साल से भी अधिक है।"












Click it and Unblock the Notifications