अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को दूसरे राष्ट्रपति ने दी मां की गाली
मनीला। फिलीपींस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। मंगलवार को लाओस में राष्ट्रपति दुर्तेते की ओबामा से मुलाकात होनी है। उसी संदर्भ में बात करते हुए राष्ट्रपति दुर्तेते ने ओबामा को मां की गाली दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी ओबामा को गाली
मंगलवार को आसियान में होने वाले विश्व के नेताओं के सम्मेलन में जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गाली दी। उनसे पत्रकारों ने यह पूछा था कि लाओस में अगर ओबामा फिलीपींस में ड्रग के खिलाफ अभियान में मारे गए लोगों का मुद्दा उठाएंगे तो वह उनको क्या स्पष्टीकरण देंगे। पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में राष्ट्रपति दुतेर्ते भड़क गए और कहा, 'उनको हमें सम्मान देना होगा। अगर वह इस मुद्दे को उठाएंगे तो '.....के बेटे' को वहीं मैं मुंहतोड़ जवाब दूंगा।'
ओबामा पर क्यों गुस्सा हुए दुतेर्ते?
30 जून को पदभार संभालने के बाद फिलीपींस में राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने ड्रग के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है जिसमें अब तक दो महीने के भीतर ही 2400 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके लिए फिलीपींस के राष्ट्रपति विवादों में हैं और मानवाधिकार हनन को लेकर दुनिया में उनकी आलोचना हो रही है। राष्ट्रपति दुतेर्ते को यह डर है कि लाओस में अमेरिकी राष्ट्रपति कहीं इस मुद्दे पर उनसे सवाल जवाब न करे।
गाली प्रकरण के बाद ओबामा-दुतेर्ते मुलाकात अधर में!
मंगलवार को लाओस में आसियान ने विश्व के नेताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया है जिसमें फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल होंगे।
हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों नेता एक दूसरे से मिलेंगे लेकिन बराक ओबामा का कहना है कि वह अधिकारियों से इस मामले में बात कर रहे हैं कि दुतेर्ते से मिलने से कोई फायदा है भी कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications