‘पहले ही कार्यकाल में मार डालना चाहिए था ओबामा को’

वाशिंगटन। रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप ही नहीं उनके आसपास मौजूद लोग भी बेवकूफी भरे बयान देने में काफी आगे हैं। ट्रंप के के फॉर्मर शेफ ने यह बात अपने नए बयान से साबित कर दी है।

President Obama should have been murdered in his first tenure only

फेसबुक पोस्‍ट में ओबामा की हत्‍या की बात

ट्रंप के फॉर्मर शेफ एंथनी सेनेकल ने कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को उसी समय मार डालना चाहिए था जब वह पहली बार अमेरिका के राष्‍ट्रपति बने थे। दिलचस्‍प बात है कि सेनेकल ने यह बात फेसबुक पोस्‍ट के जरिए कही है। फिलहाल अब अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

'सेना को मार देनी चाहिए थी ओबामा को गोली'

84 वर्ष के सेनेकल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी सेना को चाहिए था कि वह ओबामा के पहले कार्यकाल में उन्हें दुश्मन का एजेंट मानती है। इसके साथ ही ओबामा को बाहर ले जाकर गोली मार देनी चाहिए थी। सेनेकल करीब 30 वर्षों तक ट्रंप के शेफ थे। हालांकि ट्रंप के ग्रुप ने सेनेकल के इस बयान से पल्‍ला झाड़ लिया है।

व्‍हाइट हाउस को बताया सफेद मस्जिद

ट्रंप के इलेक्‍शन कैंपेन स्‍पोक्‍सपर्सन होप हिक्स ने एक बयान में कहा कि सेनेकल ट्रंप के यहां काम नहीं करते हैं। वह वर्ष 2009 से ही काम छोड़कर चले गए थे। सेनेकल के इस डरावने बयान की कड़ी निंदा की जाती है। सेनेकल ने गुरुवार को सीएनएन के साथ बातचीत में कहा था कि ओबामा को व्हाइट हाउस के बाहर 'लटका' देना चाहिए। सेनेकल ने व्हाइट हाउस को 'सफ़ेद मस्जिद' भी कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+