चैंप और मेजर ही नहीं जो बाइडेन के साथ होगी बिल्‍ली की भी व्‍हाइट हाउस में एंट्री

वॉशिंगटन। अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की ताजपोशी की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। डेमोक्रेट बाइडेन 20 जनवरी को राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगे और व्‍हाइट हाउस को भी उनके स्‍वागत के लिए तैयार‍ किया जा रहा है। जो बाइडेन और उनकी पत्‍नी यानी अमेरिका की अगली फर्स्‍ट लेडी जिल बाइडेन भी नए रोल के लिए तैयार हो रहे हैं। बाइडेन के साथ उनके दोनों पालतू कुत्‍ते, चैंप और मेजर भी फर्स्‍ट डॉग की भूमिका के लिए रेडी हैं। लेकिन बाइडेन एक और शख्‍स को व्‍हाइट हाउस में लाने वाले हैं।

biden-dog.jpg

20 जनवरी को व्‍हाइट हाउस में होंगे बाइडेन

20 जनवरी को जब बाइडेन कपल व्‍हाइट हाउस जाएगा तो चैंप और मेजर के साथ उनकी पालतू बिल्‍ली भी व्‍हाइट हाउस पहुंचेगी। सीबीएस न्‍यूज की तरफ से बताया गया है कि यह बिल्‍ली जल्‍द ही बाइडेन फैमिली का हिस्‍सा बनने वाली है। 78 साल के बाइडेन अमेरिकी इतिहास में सबसे वृद्ध राष्‍ट्रपति हैं। उनका पालतू जम्रन शेफर्ड पहला ऐसा रेस्‍क्‍यू डॉग होगा जो व्‍हाइट हाउस में रहेगा। सीबीएस संडे मॉर्निंग की तरफ से एक ट्वीट कर बताया गया है, 'राष्‍ट्रपति-निर्वाचित जो बाइडेन और उनकी पत्‍नी सिर्फ अपने जर्मन शेफर्ड्स मेजर और चैंप के साथ ही व्‍हाइट हाउस में नहीं आ रहे हैं बल्कि जल्‍द ही उनके परिवार में एक बिल्ली भी जुड़ने वाली है। यह भी व्‍हाइट हाउस आने वाली है।' बाइडेन फैमिली के पास दो पालतू कुत्‍ते मेजर और चैंप है और दोनो ही जर्मन शेफर्ड हैं।

सेलिब्रिटीज बने बाइडेन के कुत्‍ते

मेजर को नवंबर 2018 में बाइडेन फैमिली ने एडॉप्‍ट किया तो दिसंबर 2008 में चैंप उस समय परिवार का हिस्‍सा बना जब वह उप-राष्‍ट्रपति चुने गए थे। जो बाइडेन ने 3 नवंबर को हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को भारी वोटों से शिकस्‍त दी है। बाइडेन को जहां 304 इलेक्‍टोरल वोट्स मिले तो ट्रंप को 232 ही वोट्स मिल सके हैं। जॉर्ज डब्‍लू बुश वो आखिरी राष्‍ट्रपति थे जिनके साथ व्‍हाइट हाउस में एक फेलाइन थी। यह बिल्‍ली की ही एक प्रजाति होती है और उसके साथ दो स्‍कॉटिश टेरियर्स भी व्‍हाइट हाउस में थे। बाइडेन की बिल्‍ली के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि इसके बारे में जल्‍द ही जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। मेजर और चैंप सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज बन गए हैं। कई यूजर्स ट्विटर, फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर लगातार इनके बारे में जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+