इजिप्ट के प्रेसीडेंट की लगी ईबे पर बोली, एक घंटे में एक लाख डॉलर
काइरो। नीलामी वेबसाइट ईबे ने इजिप्ट के प्रेसीडेंट अब्देल फतह अल सीसी को बेचने के लिए लिस्ट में शामिल कर लिया। देखते ही देखते चंद घंटों में ही उनकी एक लाख डॉलर तक की बोली भी लग गई।

किस्सा कुछ यों है कि कुछ दिन पहले राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने एक बयान में कहा था कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह देश के लिए खुद को बेच भी सकते हैं।
इसके बाद ईबे ने एक 'जोक पेज' शुरू किया। इसमें प्रेसीडेंट अल सीसी को बेचने का प्रपोजल रखा गया और देखते-देखते बोली एक लाख डॉलर तक पहुंच गई।
प्रेसीडेंट के खुद को बेचने के बयान के कुछ ही घंटों में ईबे ने अपनी लिस्ट में प्रेसीडेंट की तस्वीर के साथ एक विज्ञापन डाला। इसमें लिखा था, एक उपयोगी 'फील्ड मार्शल' उपलब्ध है।
कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रेसीडेंट की नागरिकों से 10 पाउंड देने की अपील का मजाक भी उड़ाया। अल सीसी ने कहा था कि देश के विकास के काम में अपनी जिंदगी खत्म होने तक लगे रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा था कि लोग अगर सच में इजिप्ट से प्यार करते हैं तो सिर्फ उनकी बात सुनें।












Click it and Unblock the Notifications