Pics:शपथ लेने के बाद मेलानिया के साथ थिरकते नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

शपथ के बाद इनॉग्रेल बॉल में फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का डांस बना आकर्षण का केंद्र।

वॉशिंगटन। शुक्रवार को शपथ लेने के बाद राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने रात को इनॉग्रेल बॉल डांस में हिस्‍सा लिया। ट्रंप के साथ उनकी बेटी इंवाका और उनके पति के अलावा उप-राष्‍ट्रपति माइकल पेंस ने भी अपनी पत्‍नी के साथ इस डांस में हिस्‍सा लिया।

फ्रैंक सिंतारा के गाने पर डांस

राष्‍ट्रपति ट्रंप की पत्‍नी मेलानिया ने इस डांस में भी ग्‍लैमर का तड़ाक लगाया। ट्रंप और मेलानिया ने फ्रैंक सिंतारा के वर्ष 1969 के सुपरहिट गाने 'माइ वे' पर डांस किया। दिन में कैपिटॉल हिल से शपथ ग्रहण समारोह को रात में इनॉग्रेल बॉल डांस के साथ खत्‍म किया। रियल एस्‍टेट में अपनी धाक जमा चुके ट्रंप ने आते ही लोगों को अपने डांस से मुरीद बनाया। अभी तक अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले ट्रंप को पहली बार सार्वजनिक तौर पर इस तरह से डांस करते हुए दुनियाभर के लोगों ने देखा।

राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहला डांस

राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहला डांस

राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप का मेलानिया के साथ यह पहला डांस था। यह कार्यक्रम वाशिंगटन के लिबर्टी हॉल में आयोजित हुआ था।

रीगन और ट्रंप के बीच सिंतारा

रीगन और ट्रंप के बीच सिंतारा

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फ्रैंक सिंतारा के गाने पर परफॉर्म किया। इससे पहले सिंतारा के गाने पर पूर्व राष्‍ट्रपति रोनाल्‍ड रीगन ने परफॉर्म किया था।

ट्रंप की बेटियां भी थी मौजूद

ट्रंप की बेटियां भी थी मौजूद

इस कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की दोनों बेटियां इंवाका और टिफनी भी मौजूद थीं। इंवाका के पति जेरार्ड कश्‍नर को ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में सीनियर एडवाइजर नियुक्‍त किया है।

उप-राष्‍ट्रपति ने भी किया डांस

उप-राष्‍ट्रपति ने भी किया डांस

उप-राष्‍ट्रपति माइक पेंस ने भी अपनी पत्‍नी कैरेन पेंस के साथ डांस करते हुए नजर आए। इंडियाना के गर्वनर माइक अमेरिका के 48वें उप-राष्‍ट्रपति हैं।

व्‍हीटनी ह्यूस्‍टन का भी गाना

व्‍हीटनी ह्यूस्‍टन का भी गाना

बॉल डांस के आखिरी में अमेरिकी सैनिकों को सम्‍मानित करने के लिए ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ने वर्ष 1992 में आई फिल्‍म 'बॉडीगार्ड' के व्‍हीटनी ह्यूस्‍टन के गाने, 'आई विल ऑलवेज लव यू' पर डांस किया था।

सबसे बूढ़े राष्‍ट्रपति ट्रंप

सबसे बूढ़े राष्‍ट्रपति ट्रंप

राष्‍ट्रपति ट्रंप की उम्र 70 वर्ष है और वह अमेरिकी इतिहास के सबसे बूढ़े राष्‍ट्रपति हैं। इससे पहले रीगन ने 69 वर्ष की उम्र में राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली थी।

ओबामा ने किया था बियांसे के गाने पर डांस

ओबामा ने किया था बियांसे के गाने पर डांस

आठ वर्ष पहले पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने बियांसे के गाने 'एट लास्‍ट' पर मिशेल के साथ डांस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+