इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंसियो की गोली मारकर हत्या

इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंसियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बुधवार की रात को एक राजनीतिक रैली के दौरान किसी ने उन्हें गोली मार दी। क्विटो में हो रही इस रैली में भीड़ में से एक व्यक्ति ने फर्नांडो पर गोली चला दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

इक्वाडोर में महज दो हफ्तों के भीतर राष्ट्रपति पद का चुनाव होने वाला है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या कर दी गई है। इक्वाडोर के नेशनल पुलिस के डिप्टी कमांडर जनरल मैनुअल इनिगुवेज ने बताया कि रैली से जब फर्नांडों बाहर जा रहे थे तो पर कई गोलियां चलाई गईं। जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Fernando Villavicencio

इस हमले में एक पुलिसवाला भी घायल हुआ है। हमलावर ने फर्नांडों के ग्रुप पर ग्रेनेड से भी हमला किया। लेकिन ग्रेनेड फटा नहीं। बता दें कि सदन भंग होने से पहले फर्नांडो इक्वाडोर नेशनल असेंबली के सदस्य थे। पहले चरण के मतदान से पहले फर्नांडों आगे चल रहे थे। इक्वाडोर में 20 अगस्त को वोटिंग होनी है।

इक्वाडोर में पिछले कुछ समय में गैंगवॉर काफी बढ़ी है, ड्रग ट्रैफिकिंग अनियंत्रित हो रहा है, ऐसे में लोग वोटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं। चुनाव अभियान के दौरान उम्मीदवार इक्वाडोर में बढ़ती हिंसा के मुद्दे को उठाते हैं। महाभियोग से बचने के लिए राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने सदन को भंग कर दिया था और जल्द चुनाव कराने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+