बाइडेन ने नेतन्याहू को लगाई फटकार, गाजा में नागरिकों की मौत पर पहली बार भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बाइडेन ने अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि नेतन्याहू का कदम इजराइल की मदद करने से अधिक इजराइल को नुकसान पहुंचा रहा है।

अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को देश की रक्षा करने का अधिकार है। इसके साथ ही उन्हें हमास के खात्मे का भी अधिकार है, लेकिन उन्हें गाजा में मारे जा रहे निर्दोष फिलिस्तीनी लोगों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इन सबके बीच एक रेड लाइन होनी चाहिए। यूं ही 30 हजार लोगों की जान नहीं ली जा सकती।

Netanyahu approach to Gaza war hurting Israel more than helping

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा में मरने वालों की संख्या को लेकर कहा कि यह आंकड़ा इजराइल के खिलाफ जाता दिख रहा है। बाइडेन ने कहा कि वो बड़ी गलती कर रहे हैं। ये ठीक नहीं है। आपको बता दें कि पहले भी बाइडेन, नेतन्याहू के खिलाफ दबे स्वरों में बयान देते रहे हैं मगर ये पहली बार है जब उन्होंने इतना खुलकर इजराली पीएम को फटकार लगाई है।

हालांकि इंटरव्यू के दौरान बाइडेन ने ये भी कहा कि लोगों की सुरक्षा अहम है। लेकिन हम कभी भी इजराइल का साथ नहीं छोड़ेंगे। हमारे लिए इजराइल की रक्षा अब भी जरूरी है। हमास संगठन ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर रॉकेट दागे थे। 1200 लोगों की मौत हुई थी।

इसके बाद इजराइल ने हमास के खात्मे के लिए गाजा पर हमला कर दिया था। तब से दोनों के बीच जंग जारी है। अब तक 30 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 70 हजार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। गाजा की पूरी आबादी भुखमरी की कगार पर पहुंच गई है।

आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को जब हमास ने इजराइल पर हमला बोला था, तो उस समय से अमेरिका डटकर यहूदी देश के साथ खड़ा था। अभी भी अमेरिका इजराइल को हथियारा मुहैया करा रहा है मगर गाजा में इजराइली सेना जिस तरह से तबाही मचा रही है वह बाइडेन को पसंद नहीं आ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पिछले कई महीनों से इजराइली नेतृत्व को चेतावनी दे रहे हैं कि जिस तरह से गाजा में इजराइल अंधाधुंध लोगों की जान ले रहा है, वह सही नहीं है और इससे वह अंतरराष्ट्रीय समर्थन खो सकता है। रिपोर्ट की माने तो तो यह टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण संबंधों की ओर इशारा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+