मालिया को डैड ओबामा की सलाह बिना ग्रेड की टेंशन के लें कॉलेज के नए अनुभव
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा दूसरे मुद्दों से अलग अपनी बेटियों मालिया और साशा से जुड़े बयानों और बेटियों के लिए अपनी चिंताओं को जाहिर करने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। ओबामा ने मालिया को उसके कॉलेज से जुड़ी एक सलाह दी है। ओबामा ने टीनएजर मालिया को सलाह दी है कि जब वह कॉलेज में जाएं तो नए अनुभवों के लिए हमेशा तैयार रहें।
नए अनुभव के साथ ग्रेड्स की चिंता छोड़ें
ओबामा ने आइओवा के एक कॉलेज के कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि वह मालिया को सलाह देंगे कि वह हाईस्कूल में हुए अपने डुप्लीकेट और पुराने अनुभवों को दोहराने के लिए कॉलेज न ज्वॉइन करे। बल्कि यहां पर वह कुछ नया अनुभव करें। ओबामा के मुताबिक मालिया को इस बात की भी टेंशन नहीं लेनी चाहिए कि उसके ग्रेड्स कैसे अाएंगे।
पढें-जिम में कैसे वर्कआउट करतीं हैं मिशेल
ओबामा के मुताबिक मालिया को कभी भी किसी बात को आधार बनाकर अपने फैसले लेने से बचना होगा। ओबामा ने कहा कि जब वह हाई स्कूल में थे तो उन्होंने अपने दोस्तों को देखकर ही फैसले लिए।
अपनी मां की तरह हैं मालिया
ओबामा ने कहा कि जब आप युवा होते हैं आपको हमेशा नए अनुभवों को तरजीह देनी चाहिए। ओबामा से इस कार्यक्रम में मालिया के कॉलेज जाने से जुड़े सवाल पूछे गए थे।
ओबामा ने बताया कि हालांकि मैं सिर्फ इस बात को सोच सकता हूं कि वह मेरी सलाह को मानेगी। वह बिल्कुल अपनी मां की तरह है। उसके पास अपना दिमाग है।
तनाव से बचें मालिया और बाकी युवा
ओबामा ने कहा है कि मालिया को इस बात को लेकर तनावा नहीं लेना चाहिए कि वह कौन से कॉलेज में जाए। ओबामा की मानें तो हर किसी को यह बात समझनी होगी आपको एक ऐसा कॉलेज तलाशना होगा जहां पर आपको सिर्फ ब्रांड या फिर प्रसिद्धि न मिले बल्कि आपको एक अच्छी शिक्षा मिले।
ओबामा ने युवाओं से अपील की है कि मालिया की तरह बाकी टीनएजर्स में तनाव का स्तर जितना कम होगा, उनके भविष्य के लिए वह उतना ही अच्छा होगा।













Click it and Unblock the Notifications