ओबामा की बेटी से शादी करने के लिए लड़के ने रखा 50 गाय, 70 भेड़ और 30 बकरी का प्रस्ताव
नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर आप चौंक गये ना.. लेकिन यह हकीकत में हुआ है, यह अजब-गजब ऑफर रखा है एक केन्याई वकील ने, जिसका दिल ओबामा की बड़ी बेटी मालिया पर आ गया है। इस केन्याई वकील का नाम है फेलिक्स किपरोनो, जिसने नैरोबियन अखबार को दिए इंटरव्यू में अपने दिल की बात दुनिया के सामने रखी।
किपरोनो ने कहा कि मैं साल 2008 से ही ओबामा की बेटी मालिया से प्यार करता हूं, मुझे वो बहुत ज्यादा पसंद है, मैं उससे शादी करने के लिए उसे 50 गाय, 70 भेड़ और 30 बकरी का ऑफर देता हूं, अगर वो चाहें तो इनमें से किसी की भी चीज संख्या को बढ़ा सकती हैं। मैं सिर्फ मालिया को चाहता हूं और मेरी नजर ओबामा की संपत्ति पर नहीं है। इसलिए मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि वो मेरी बात पर अफवाएं ना फैलायें जो कि लोगों से कहते फिर रहे हैं कि मैं पैसों के खातिर मालिया ओबामा से शादी करना चाहता हूं।
Video- देखिये मिशेल ओबामा की मुक्केबाजी और बेहतरीन डांस
किपरोनो ने कहा कि मैं आज तक वर्जिन हूं और मैंने किसी को भी डेट नहीं किया है इसलिए मैं मालिया के साथ पूरी तरह से ईमानदार और वफादार रहूंगा। किपरोनो को उम्मीद है कि जब ओबामा जुलाई में केन्या के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर आएंगे, तो अपनी बेटी मालिया को भी साथ लाएंगे, किपरोनो इस संदर्भ में ओबामा को एक लेटर भी लिख रहा है जिसके लिए उसने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि उच्चायोग मेरे लेटर को ओबामा के पास जरूर पहुंचने दे। मालूम हो कि ओबामा की बेटी मालिया की उम्र 16 साल है, ओबामा के पिता केन्या के रहने वाले थे और ओबामा की 90 वर्षीय केन्याई दादी पश्चिमी केन्या के कोगेला में अब भी रहती हैं, इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति के कई और रिश्तेदार यहां रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications