इक्वाडोर में भूकंप से मरने वालों की संख्या 233 पहुंची

क्युइटो। इक्वाडोर में 7.4 की तीव्रता वाले भूकंप के चलते रविवार की सुबह अमेरिका समेत कई देशों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

17 अप्रैल रात्रि 9:30 बजे का अपडेट-

भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 233 हो गई है। दुनिया भर के कई देशों से राहत टीमें राहत सामग्री लेकर इक्वाडोर के लिये रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति राफेल कोरिया ने ट्वीट करके मरने वालों की पुष्ट‍ि की। उन्होंने कहा हर चीज का पुन: निर्माण किया जा सकता है, लेकिन मनुष्यों के जीवन का नहीं।

पढ़ें- क्यों आते हैं भूकंप

Earthquake

शाम 5 बजे का अपडेट

यह भूकंप इक्वाडोर के एसमेराल्ड में मुसनी में आया। इस भूकंप में अब तक 77 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही 600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

रविवार की सुबह भूकंप के झटके एसमेराल्ड के स्थानीय तट पर महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र मुसनी से 27 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप के तुरंत बाद करीब 300 किलोमीटर के दायरे में ऊंची लहरें उठती दिखाई दीं, जिसे देखते हुए अमेरिका समेत कई देशों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।

पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर की ओर से जारी की गई चेतावनी में कहा गया है कि भूकंप के झटके और महसूस किये जा सकते हैं। इक्वाडोर में आये भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है, जबकि 600 लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप केवल आज ही नहीं बल्क‍ि कल देर शाम भी यहां झटके महसूस किये गये थे।

भूकंप की वजह से शहर के कई मकान ढह गये हैं, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सुपरमार्केट की छतें ढह गई हैं। इक्वाडोर के राष्ट्रपति राफेल कोरिया ने प्राकृतिक आपदा पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि देश के लोग साहस के साथ इस आपदा से निबटने में जुटे हुए हैं।

दो दिन पहले जापान में आये भूकंप के बाद की तस्वीरें

-
-
-
-
-
-
जापान में आये भूकंप के बाद की तस्वीरें

जापान में आये भूकंप के बाद की तस्वीरें

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+