मेट्रो ठप, एयरपोर्ट बंद, उड़ानें रद्द, स्पेन-पुर्तगाल में बिजली कटौती से अफरा-तफरी!

Power Outages in Spain Portugal: स्पेन(Spain) और पुर्तगाल(Portugal) के बड़े हिस्सों में बिजली की भारी कटौती के मामले सामने आए हैं। जिस वजह से ट्रैफिक लाइट्स बंद हो गए हैं,रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और सड़कों पर भारी अफरा-तफरी मच गई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दुकाने और रेस्तरां अंधेरे में डूब गए हैं और पुर्तगाल की राजधानी में कैश प्वाइंट्स पर लंबी लाइनें लग गईं क्योंकि कार्ड पेमेंट भी काम नहीं कर रहे हैं।

Power Outages in Spain Portugal

फ्रांस के कुछ हिस्सों में बिजली गुल

फिलहाल बिजली कटौती के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं इसके पीछे साइबर हमले की संभावना जताई जा रही है। रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार, स्पेन और पुर्तगाल में बिजली कटौती के बाद फ्रांस (France) के कुछ हिस्सों में भी अस्थायी रूप से बिजली चली गई।

मामले की जांच जारी

स्पेन की राष्ट्रीय स्तर पर बिजली प्रवाह का प्रबंधन करने वाली ट्रांसमिशन सिस्टम ऑपरेटर रेड इलेक्ट्रिका ने एक बयान में कहा कि, 'बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं। कारणों की जांच की जा रही है और इसे हल करने के लिए सभी संसाधन लगाए गए हैं।'

ये भी पढ़ें Pope Francis: पोप फ्रांसिस के बाद अब किसकी ताजपोशी? इस दिन से शुरू होगा नए पोप चुनने का महासंग्राम

एक संकट समिति का गठन

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ और उनके कैबिनेट के सदस्य सोमवार दोपहर को रेड इलेक्ट्रिका कंट्रोल सेंटर में स्थिति को समझने के लिए पहुंचे। वहीं मैड्रिड के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि, एक संकट समिति को स्थिति को संभालने के लिए स्थापित किया गया है।

मेट्रो- एयरपोर्ट बंद

  • बिजली कटौती की वजह से हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द
  • मैड्रिड, बार्सिलोना, और लिस्बन के एयरपोर्ट्स प्रभावित
  • लिस्बन एयरपोर्ट पर अंधेरे में फंसे लोग
  • एयर कंडीशनिंग और पानी बंद
  • दुकानों में केवल नकद भुगतान स्वीकार किया जा रहा
  • मैड्रिड में ट्रैफिक लाइट्स बंद होने के कारण जाम
  • सड़कों पर गाड़ियों का फंसा होना
  • निवासियों से आपातकालीन सेवाओं से बचने की अपील

फोन की जगह रेडियो पर निर्भर

मोबाइल फोन नेटवर्क भी इस भारी बिजली कटौती से प्रभावित हुए हैं। AFP समाचार एजेंसी के रिपोर्ट ने मैड्रिड और बार्सिलोना में देखा कि लोग अपने स्मार्टफोन को हवा में उठा कर नेटवर्क से कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे थे। AFP के अनुसार, कई लोग अपडेट्स प्राप्त करने के लिए अपने फोन की जगह रेडियो का इस्तेमाल कर रहे थे।

ये भी पढ़ें India Replacing Russia In Defense: रूस को पीछे धकेल भारत बन रहा हथियारों का बड़ा एक्सपोर्टर, दे रहा सस्ते लोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+