कट्टर दुश्‍मन भारत और पा‍किस्‍तान को विश्‍व बैंक ने रिपोर्ट में दिखाया आइना

नई दिल्‍ली। वर्ल्‍ड बैंक ने हाल ही गरीबी संबंधी एक लिस्‍ट जारी की है जिसमें दिखाया गया है कि भारत और पाकिस्‍तान गरीबी के खिलाफ जंग में परस्‍पर रूप से आगे बढ़ रहे हैं। जबकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस्‍लामाबाद को गरीबी से लड़ना नई दिल्‍ली से सीखना चाहिए।

विश्‍व बैंक की रिपोर्ट में यहां खड़े भारत-पाक

जानिए क्‍या कहती है रिपोर्ट

वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट 'पॉवर्टी एंड शेयर्ड प्रॉसपैरिटी' के मुताबिक, पाकिस्‍तान उन मुल्‍काें में से है जहां सबसे गरीब शख्‍स की आय भी औसत से बेहतर तेजी से बढ़ रही है। यह पाकिस्‍तान की नेशनल ग्रोथ रेट से 4 फीसदी ज्‍यादा है। जबकि इस लिस्‍ट में चीन टॉप पर है और वह 8 फीसदी अधिक तेजी से तरक्‍की कर रहा है। इस कैटेगरी में श्रीलंका भी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

गरीबों की तरक्‍की भारत में धीमी

भारत उन देशों में शामिल है जहां गरीबों की आय एवरेज से धीमे बढ़ रही है। हालांकि, यह फिर भी विश्‍व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो कुछ क्षेत्रों में भारत पाकिस्‍तान से बेहतर है तो वहीं कुछ में पाकिस्‍तान भारत से आगे।

पॉवर्टी लाइन के आंकड़े

रिपोर्ट के डाटा की मानें तो विश्‍व बैंक की पॉवर्टी लाइन यानी प्रति दिन 1.90 डॉलर के मुकाबले 21.25 फीसदी भारतीय इतना या इससे कम कमाते हैं, जबकि पाकिस्‍तान में यह आंकड़ा 8.3 फीसदी है।

जबकि 58 फीसदी भारतीय प्र‍तिदिन 3.10 डॉलर कमाते हैं और पाकिस्‍तान में इतना कमाने वाले महज 45 फीसदी लोग ही हैं।

बांग्‍लादेश कर रहा तेज तरक्‍की

हालांकि, ऐसे आसार हैं कि बांग्‍लादेश अपनी मौजूदा आर्थिक नीतियों के हिसाब से 2030 तक बेहतरीन तरक्‍की कर सकता है। 43.7फीसदी बांग्‍लादेशी हर रोज 1.90डॉलर की आय के साथ जी रहे हैं जबकि 77.6फीसदी लोग 3.10डॉलर प्रति दिन की आय के साथ जी रहे हैं।

यह है भारत-पाक की तुलनात्‍मक तस्‍वीर

भारत में जीवन की उम्‍मीद पाकिस्‍तान के मुकाबले बेहतर है। यहां महिलाओं के विकास का ग्राफ भी पाकिस्‍तान से बेहतर है। भारत में बच्‍चों की मृत्‍यु दर में भी गिरावट दर्ज हुई है। यहां 2010 में यह 46.3 थी, जो कि 2015 में घटकर 37.9 रह गई। जबकि पाकिस्‍तान में यह गिरावट ज्‍यादा बेहतर नहीं रही है।

कुपोषण से दो-दो हाथ करने के मामले में भी भारत ही पाकिस्‍तान से बेहतर रहा है। हालांकि, गिनी इंडेक्‍स के मुताबिक पाकिस्‍तान में भेदभाव का स्‍तर काफी कम हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+