सुनामी पैदा करने वाले पोसीडॉन से ब्रिटेन को तबाह करने की धमकी, 1000 फीट ऊंची लहरों में डूब जाएगा ब्रिटेन

रूसी टारपीडो की रेंज बहुत अधिक मानी जाती है,यह पानी में तेजी से चलता है और न्यूक्लियर हमला करने में सक्षम है। स्पीड और पानी में गहराई में जाने के मामले में दुनिया के बाकी टारपीडो पोसीडॉन से पीछे हैं।

Poseidon sink UK

Image: Oneindia

रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से भी अधिक समय से युद्ध चल रहा है। इतने लंबे अर्से के बाद भी रूस इस जंग में सफलता हासिल नहीं कर पाया है उल्टे वह अपने विजित किए गए इलाकों को भी खोता जा रहा है। रूस पर पश्चिमी देशों ने कई आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर ये जंग लंबे समय तक चलता है तो रूस दिवालिया भी हो सकता है। ऐसे में ये भी आशंका जताई जा रही है कि रूस समंदर में सुनामी पैदा कर ब्रिटेन को नुकसान पहुंचा सकता है।

पोसीडॉन इस्तेमाल करने की धमकी

जब से पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया है, उनके समर्थकों ने ब्रिटेन को परमाणु हथियारों से नेस्ताबूत करने की धमकी देनी शुरू कर दी है। हाल के दिनों में पुतिन के प्रचारकों की ये बयानबाजी बढ़ गयी है। ब्रिटेन पर रूस के परमाणु हमले की धमकी के बाद से रूस के पोसीडॉन न्यूक्लियर ड्रोन की बहुत चर्चा हो रही है। मंगलवार को रूसी जनरल येवगेनी बुजिन्स्की ने पुतिन से पोसीडॉन लॉन्च करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वह ब्रिटेन को नष्ट कर देगा।

रेडियोएक्टिव बाढ़ का खतरा

इस बीच अंतरराष्ट्रीय सैन्य विशेषज्ञों ने भी ये चेतावनी दी है कि पुतिन पानी के नीचे के टारपीडो वास्तव में ब्रिटेन के तटीय शहरों को नष्ट कर सकते हैं और रेडियोधर्मी बाढ़ ला सकते हैं जिससे लंदन में लाखों लोगों की मौत हो सकती है। हालांकि कुछ विशेषज्ञ रूस के इस दावे का खंडन करते हैं कि पोसीडॉन के परिणामस्वरूप ऐसी भयानक 1,000 फीट ऊंची लहरें उठेंगी जो कि पूरे देश को नष्ट कर देगी। हालांकि उनका ये मानना है कि इस तरह के परमाणु हमले के प्रभाव अभी भी 'विनाशकारी' होंगे।

किसी भी शहर को मिटा सकता है पोसीडॉन

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रूस ने 'डूम्सडे' यानी कि 'प्रलय के दिन' सममरीन से पोसिडॉन लॉन्च किया और टेम्स मुहाने में टारपीडो फट गया, तो पानी की सतह से एक ज्वार की लहर उठेगी और लंदन को नष्ट कर देगी। इस विस्फोट में लाखों लोग मारे जा सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि परमाणु विस्फोट की सूरत में तत्काल चिंता विकिरण के बारे में नहीं होगी क्योंकि विस्फोट के बाद शॉकवेव या जलने से बड़ी संख्या में लोग मारे जाएंगे। किंग्स कॉलेज लंदन के एक सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रॉड थॉर्नटन का कहना है कि पोसीडॉन टारपीडो विस्फोट शहर को मिटा देगा, चाहे वह लंदन हो या अमेरिका का न्यूयॉर्क।

दिमित्री किसलीव के दावे आए याद

थॉर्नटन का कहना है कि अगर दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के तट से कुछ ही दूर पोसिडॉन में विस्फोट हुआ, तो परमाणु विस्फोट से ही तट के किनारे हजारों लोग मारे जा सकते हैं। वह बताते हैं कि अगर गहरे पानी में पोसाइडन लॉन्च किया गया तो ज्वार की लहर बड़ी होगी। थॉर्नटन का कहना है कि अगर रूस ने उत्तरी सागर के बीच में एक पनडुब्बी से पोसिडॉन लॉन्च किया, तो यह 'काफी 'छोटी' सुनामी पैदा करेगी। बीते साल रूसी प्रचारक और पुतिन के सबसे बड़े समर्थक कहे जाने वाले दिमित्री किसलीव ने भी दावा किया था कि रूस का अंडरवाटर ड्रोन पोसीडॉन समुद्र में 1600 फीट ऊंची लहरें पैदा करके पूरे ब्रिटेन को डुबो सकता है।

न्यूक्लियर क्षमता से है लैस

पोसीडॉन 65 फीट ट्यूब से बना लगभग 6 फीट व्यास का एक अंडरवाटर ड्रोन है। अमेरिका में इसे कैनयन के नाम से जानते हैं। पोसीडॉन न्यूक्लियर क्षमता से लैस अंडरवाटर ड्रोन है। ये ड्रोन और टारपीडो का मिश्रण है, जो दुनिया के किसी भी डिफेंस सिस्टम को भेद सकता है। पोसीडॉन एक बड़ा, न्यूक्लियर पावर्ड, न्यूक्लियर वेपन वाला ऑटोनॉमस यानी स्वचालित टारपीडो है।

अमेरिका के पास भी ऐसा हथियार नहीं

पोसीडॉन एक किलोमीटर गहराई तक जा सकता है और इसकी रेंज करीब 10 हजार किलोमीटर है। ये 100-185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने टारगेट को हिट कर सकता है। इसे दुश्मन देशों के नौसेना बेस और तटीय शहरों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। रूस का दावा है कि ये अमेरिका के न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे शहरों को निशाना बना सकता है। अमेरिका समेत दुनिया के किसी भी देश के पास अभी पोसीडॉन जैसी टेक्नोलॉजी वाला हथियार नहीं है।

Recommended Video

    Russia-USA Tension: अमेरिकी ड्रोन और रूसी फाइटर जेट में टक्कर, दोनों देशों में तनाव | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+