नन और प्रीस्ट भी पोर्न देखते हैं! पोप फ्रांसिस ने कहा, मत देखो ह्रदय कमजोर हो जाएगा
पोप फ्रांसिस ने आगे कहा कि, वे सिर्फ आपराधिक अश्लील कंटेट के विषय में बात नहीं कर रहे हैं। जहां आप दुर्व्यवहार के लाइव मामले देखते हैं।
ईसाई धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने इस बात को स्वीकार किया है कि चर्च की नन (nun) और प्रीस्ट (priest) भी ऑनलाइन (इंटरनेट) पोर्न देखते हैं। इस हफ्ते रोमन कैथोलिक चर्च में भविष्य के धार्मिक नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों की तरह प्रीस्ट और नन भी ऑनलाइन पोर्नोग्राफी देखते हैं। यह एक बुराई है जो बहुत से लोगों के पास है, कई आम आदमी, कई आम महिलाएं, और पुजारी और नन भी। उन्होंने कहा कि आम आदमी इसी तरह से एक शैतान बन जाता है।

पोर्न मूवी न देखें
पोप फ्रांसिस ने रोम में अध्ययनरत भविष्य के धार्मिक नेताओं को संबोधित करते हुए ऑनलाइन पोर्नोग्राफी के खतरों के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने पादरियों, सेमिनारियों से कहा कि यह पोर्नोग्राफी एक प्रलोभन है और इससे आपका ह्रदय कमजोर हो जाएगा। संत फ्रांसिस ने प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि, ईसाई होने का आनंद बांटने के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया का सदुपयोग किया जाना चाहिए।

क्या सेल फोन यूज करना चाहिए?
चर्च के एक विद्यार्थी ने पोप से पूछा कि क्या भक्तों को सेल फोन जैसी आधुनिक दुनिया की तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। इस पर पोप फ्रांसिस ने कहा कि आपको उनका उपयोग करना चाहिए। उनका उपयोग केवल सहायता प्राप्त करने के लिए, संवाद करने के लिए करना ठीक है।

आपराधिक पोर्न एक गंदगी है
पोप फ्रांसिस ने आगे कहा कि, वे सिर्फ आपराधिक अश्लील कंटेट के विषय में बात नहीं कर रहे हैं। जहां आप दुर्व्यवहार के लाइव मामले देखते हैं। यह पहले से ही एक गंदगी है, लेकिन पोर्नोग्राफी थोड़ी सी सामान्य है। उन्होंने अभी चर्च के कामकाज सीख रहे पुजारियों से कहा कि आप लोगों को इस बारे में सावाधान रहना चाहिए।

पोर्न महिला, पुरुष की गरिमा को खंडित करता है
बता दें कि, जून में पोप ने पोर्नोग्राफी को पुरुषों और महिलाओं की गरिमा पर एक स्थायी हमला बताया था। उन्होंने कहा था कि, पोर्नोग्राफी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पोर्नोग्राफी के माध्यम से एक शैतान प्रीस्ट,नन, अध्ययनरत भविष्य के धार्मिक नेताओं के दिलों को दूषित करता है।

पोप का सख्त संदेश गलत काम करने से बचना चाहिए
वेटिकन सिटी ने पिछले महीने ही यौन शोषण के आरोपों के बाद बीते दो वर्षों में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बिशप कार्लोस जिमिनीस पर कई अनुशासनात्मक प्रतिबंध लगाए थे। बिशप जिमिनीस 1990 के दशक में पूर्वी तिमोर में लड़कों का यौन शोषण करने के आरोपों से घिरे हुए हैं। उन्हें नाबालिगों के साथ स्वैच्छिक संपर्क या पूर्वी तिमोर के साथ संपर्क करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications