इटली में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने दिया इस्तीफा
रोम, 21 जुलाईः इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने इस्तीफा दे दिया है। प्रमुख गठबंधन दलों द्वारा उनकी सरकार के लिए अपना समर्थन वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री द्रागी ने राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले गुरुवार को एक बयान में राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा था कि मैटरेला ने इस्तीफे को ध्यान में रखा था और द्रागी की सरकार को कार्यवाहक क्षमता में बने रहने के लिए कहा था।

बीते सप्ताह भी दिया था इस्तीफा
द्रागी ने बीते बुधवार को सीनेट में विश्वास मत जीता था लेकिन मतदान में उनके तीन गठबंधन सहयोगियों द्वारा बहिष्कार ने उनकी एकता सरकार के अस्तित्व के लिए किसी भी संभावना को बर्बाद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उस समय राष्ट्रपति मैटरेला ने इस्तीफे को खारिज कर दिया था और उनसे कहा था कि वह संसद के सामने जाकर देखें कि क्या वह 2023 की शुरुआत में विधायिका के नियोजित अंत तक व्यापक गठबंधन को जारी रख सकते हैं।
आर्थिक संकटों से जूझ रहा इटली
यूरोपीय सेंट्रल बैंक के प्रमुख द्रागी 2021 में प्रधानमंत्री बने थे। द्रागी को कई मोर्चे पर संकटों से जूझते इटली की कमान मिली थी। कोरोना को कारण इटली की अर्थव्यवस्था पहले से ही संकट में थी लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद विशेषकर बढ़ती ऊर्जा लागतों के कारण से इटली की आर्थिक स्थिति और डवांडोल हो चुकी है। इटली के प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों को कहा था कि उनकी योजना कई उपायों की घोषणा करने की है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा की बढ़ती लागत के कारण बिगड़ती आर्थिक स्थिति के प्रभावों को कम करना है। प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद इटली में अब सितंबर या अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं। हालांकि राष्ट्रपति कार्यालय के बयान से यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि राष्ट्रपति संसद भंग करेंगे या पोलिंग कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications