पीओके में पाक पुलिस ने आजादी समर्थक प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियां, दो की मौत
नई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मंगलवार को पुलिस के लाठीचार्ज में दो लोगों की मौत हो गई है। लाठीचार्ज में सैकड़ों की तादाद में लोग घायल भी हुए हैं। पीओके की आजादी समर्थक पार्टियों के कार्यकर्ता और शान्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने मुजफ्फराबाद में बेरहमी से लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। पाक पुलिस की बर्बर कार्रवाई ने दो लोगों की जान ले ली। कई घायलों की भी हालत गंभीर बताई गई है।

ऑल इंडिपेंडेंट पार्टीज एलायंस (एआईपीए) ने मुजफ्फराबाद में ये रैली बुलाई थी, जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। इसे रोकने के लिए पुलिस ने ताकत का इस्तेमाल किया। एआईपीए से जुड़ी पार्टियों को पाक अधिकृत कश्मीर की आजादी की समर्थक माना जाता है। 1947 में 22 अक्टूबर को पाक सेना ने कबालियों के साथ जम्मू कश्मीर पर हमला किया था। ये रैली उसी को याद करते हुए बुलाई गई थी। 22 अक्टूबर को काले दिन के तौर पर मनाते हुए पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान के बहुत से लोग पाक से अपनी जमीन से कब्जे छुड़ाने की बात करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications