इजराइल ने ऐसे चलाया हत्याओं का अभियान, यासिर अराफात को भी मारने की हुई थी कोशिश: खुलासा

येरूशलम। इजराइल ने अपने करीब 70 साल की आजादी से लेकर अब तक 2,700 हत्याओं से जुड़े ओपरेशन को अंजाम दिया है। यह हड़कंप मचाने वाले खुलासा एक किताब में हुआ है, जो हाल ही में रिलीज हुई है। इस किताब का नाम है Rise and Kill First और इसे लिखा है रोनन बर्गमैन ने। इस किताब में दावा किया गया है कि इजराइल की सरकारों ने हत्या कराने के लिए कई ऑपरेशन चलाए और इसका एक पूरा इतिहास है। किताब के अनुसार, ज्यादातर ऑपरेशन नाकाम हुए। किताब ने दावा किया है कि इतने ऑपरेशन तो किसी पश्चिमी देश ने भी नहीं चलाए होंगे, जितने इजराइल की सरकारों ने असासिनेशन ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

यासिर अराफात को की थी मारने की कोशिश

यासिर अराफात को की थी मारने की कोशिश

रोनन बर्गमैन इजराइल के पूराने और बड़े अखबार येदियोथ अहरोनोथ के खुफिया पत्रकार है। इस 600 पेज की किताब में 1,000 इंटरव्यू और कुछ दस्तावेज है, जो इसके पुख्ता होने का सबूत देते हैं। इस किताब ने दावा किया है कि मिलिट्री अटैक करने के बजाय इजराइल ने ऑपरेशनों से ईरान के कई वैज्ञानिकों को मौत के घाट उतारा है। यहां तक कि यह किताब मजबूती से दावा करती है कि इजराइल के अधिकारियों ने फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात को जहरीले रेडिशन से हत्या करने की कोशिश भी की थी।

इजराइली खुफिया एजेंसियों का खुलासा

इजराइली खुफिया एजेंसियों का खुलासा

इस किताब में मोसाद (इजराइल की खुफिया एजेंसी), शिन बेट (इजराइल की सिक्योरिटी एजेंसी) और मिलिट्री एजेंट्स ने इस किताब में इजराइली सरकारों के काले कारनामों का खुलासा किया है। बर्गमैन ने कहा कि उन्होंने इस किताब का टाइटल Rise and Kill First इसलिए रखा, क्योंकि इसका मतलब है, 'अगर आपको कोई मारने के लिए आए तो उठो और उसे मार डालो।'

 जहरीले टूथपेस्ट से चलाए गए ऑपरेशन

जहरीले टूथपेस्ट से चलाए गए ऑपरेशन

किताब में दावा किया कि 1972 में म्यूनिख ओलंपिक के दौरान इजराइल के एथलीट्स फिलिस्तीनी टेरर ग्रुप का शिकार हुए तो उसके बाद इजराइली सरकार ने कई एजेंट्स को दोषियों को मारने के लिए फिलिस्तीन भेजे थे। इसमें कई निर्दोष लोग भी मरे थे। इजराइल का यह सफल ऑपरेशन था। किताब के मुताबिक, जहरीले टूथपेस्ट, ड्रोन अटैक, सेल फोन विस्फोट और रिमोट कंट्रोल बम से कई असासिनेशन ऑपरेशन चलाया गए।

सरकारों ने की थी दखलंदाजी

सरकारों ने की थी दखलंदाजी

बता दें कि यह लंबे रिसर्च पर आधारित है। इजराइल की सरकारों ने कई बार रोनन बर्गमैन के रिसर्च में दखलंदाजी करने की कोशिश की थी। अंतत: यह किताब अब लॉन्च हो चुकी है। जिसमें, इजराइल, अमेरिका और मिडिल ईस्ट के कई देशों पर रोचक खुलासे किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+