भगोड़े मेहुल चोकसी से पीछा छुड़ाना चाहता है एंटीगुआ, डोमिनिका से सीधे भारत भेजा जाए
भगोड़े मेहुल चोकसी से पीछा छुड़ाना चाहता है एंटीगुआ, डोमिनिका से सीधे भारत भेजा जाए
नई दिल्ली, जून 3। पीएनबी के 13500 करोड़ घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के बाद 23 मई को पकड़ा गया, जिसके बाद से उसे भारत लाने की कवायत तेज हो गई है। डोमिनिका के कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है और फैसले का इंतजार है। वहीं कैरेबियाई देश एंटीगुआ और बरबुडा चाहते हैं कि भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी को सीधे डोमिनिका से भारत भेजा जाए। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनकी कैबिनेट बैठन में मेहुल चोकसी का मुद्दा चर्चा का विषय रहा। एंटीगुआ की सरकार मेहुल चोकसी मामले से पीछा छुड़ाना चाहती है।

एंटीगुआ और बरमूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि डोमिनिका को मेहुल चौकसी को भारत भेज दिया जाए। वहां की कैबिनेट में चोकसी मसले पर चर्चा हुई, जिसके प्रधानमंत्री ने ब्राउन ने यह भी कहा कि भगोड़ा कारोबारी इस समय डोमिनिका की समस्या है । अगर उसे एंटीगुआ लाया गया तो उनके लिए समस्या पैदा करेगा। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंन लिखा कि कैबिनेट में मेहुल चोकसी के मामले पर गहन चर्चा हुई है।
उन्होंने लिखा कि हम डोमिनिका कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। चोकसी वहां अवैध रूप से घुसा है। उसपर अवैध रूप से देश में घुसने का आरोप है। वह अपने आरोपों पर जवाब देने के लिए 3 जून को कोर्ट में जाएगा। उन्होंने कहा कि एंटीगुआ की जांच एजेंसिया इस बात की छीनबीन कर रही है कि वो यहां के कैसे निकल गया। वहीं उन्होंने कहा कि चोकसी डोमिनिका की समस्या है और एंटीगुआ और बारमूडा कैबिनेट की प्राथमिकता है कि उसे वहीं से भारत भेजा जाए।












Click it and Unblock the Notifications