पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से की बात, कोविड-19 समेत कई मुद्दों पर चर्चा
नई दिल्ली: चीन और पाकिस्तान के साथ भारत का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत अन्य देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से बात की। इस दौरान कोरोना महामारी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही देनों देशों ने एक-दूसरे के सहयोग का भरोसा भी दिया। कोरोना काल में भी भारत और दक्षिण कोरिया ने एक-दूसरे की काफी मदद की थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर जारी बयान के मुताबिक बुधवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मून जे इन से फोन पर बात की। इस दौरान कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें भारत-आरओके स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप शामिल था। इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण वैश्विक विकास पर भी चर्चा हुई। दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि पारदर्शी विकास पर आधारित वैश्विक व्यापार आर्डर और विश्व व्यापार संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका को संरक्षित करने की आवश्यकता है।
शुरूआती वक्त में की थी मदद
आपको बता दें कि जब भारत में कोरोना की शुरूआत हुई थी, तो हमारे पास ज्यादा टेस्ट किट उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद चीन ने जो किट भेजी, वो खराब क्वालिटी की निकली। तब भारत की मदद को दक्षिण कोरिया सामने आया था। उस दौरान बड़े पैमाने पर RT-PCR और एंटीजन टेस्ट किट कोरिया से आई थी। इसके बाद कई कोरियाई कंपनियों ने गुरुग्राम में उत्पादन भी शुरू कर दिया था। जिस वजह से टेस्ट की संख्या बढ़ी, हालांकि अब बड़ी मात्रा में टेस्ट किट का उत्पादन भारत में होने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications